Home Karnal news नई सोच नया शहर- स्वच्छ हरियाणा अभियान 1 मई से होगा शुरू, दो सप्ताह तक चलेगा व्यापक जन-जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान- डॉ. वैशाली शर्मा, निगमायुक्त

नई सोच नया शहर- स्वच्छ हरियाणा अभियान 1 मई से होगा शुरू, दो सप्ताह तक चलेगा व्यापक जन-जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान- डॉ. वैशाली शर्मा, निगमायुक्त

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल । नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा के निर्देशों की अनुपालना में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 1 मई 2026 से नई सोच नया शहर – स्वच्छ हरियाणा नामक दो-सप्ताह का राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों में प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कचरे के स्रोत पर ही उसका पृथक्करण (सोर्स सेग्रीगेशन), कचरा कम करना तथा वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन की आदतों को बढ़ावा देना है। साथ ही, नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से शहरी स्वच्छता के स्तर में ठोस सुधार लाना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।व्यापक कार्य योजना तैयार- नगर निगम आयुक्त ने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है, जिसमें विभिन्न गतिविधियों एवं उनकी रिपोर्टिंग के मापदंड स्पष्ट रूप से निर्धारित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत स्त्रोत पृथक्करण को लेकर घर-घर जाकर जागरूकता अभियान, घरों में 4 बिन 1 आदत अभियान, कॉलोनियों व सार्वजनिक स्थानों की सफाई तथा कचरा संग्रहण स्थलों की पहचान एवं सफाई जैसे कार्य किए जाएंगे।जनभागीदारी पर विशेष जोर- उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए आमजन की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इसके तहत वार्ड समितियों, निवासी कल्याण संघ, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों को सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा। नागरिकों को ठोस अपशिष्टï प्रबंधन निगरानी पोर्टल के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। सोशल मीडिया, व्हाट्सएप समूह, पोस्टर एवं घोषणाओं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मेरे साफ शहर की कहानी, अभियान के अंतर्गत शहरवासी लघु विडियो को सोशल मीडिया में शेयर करेंगे। नागरिकों को नई सोच नया शहर हैशटैग के साथ वीडियो साझा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।बाजारों व व्यावसायिक क्षेत्रों में विशेष अभियान- उन्होंने बताया कि बाजारों, मंडियों, वेंडिंग जोन और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। रोजाना 1 घण्टा मार्केट क्षेत्रों में साफ-सफाई की जाएगी। प्लास्टिक लाओ – कपड़े का थैला ले जाओ पहल के माध्यम से सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम किया जाएगा। दुकानदारों एवं विक्रेताओ को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर चालान कर सख्ताई भी सुनिश्चित की जाएगी।सुदृढ़ निगरानी एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था- नगर निगम आयुक्त ने बताया कि अभियान की निगरानी के लिए सरकार द्वारा एक सुदृढ़ तंत्र स्थापित किया गया है। प्रत्येक शहरी स्थानीय निकाय स्तर पर नोडल अधिकारी दैनिक कार्यान्वयन एवं रिपोर्टिंग और समन्वय के लिए जिम्मेदार होंगे। दैनिक प्रगति की समीक्षा की जाएगी। प्रमुख मापदंडों में कवर किए गए घरों की संख्या, कचरा पृथक्करण प्रतिशत, साफ किए गए स्थानों की संख्या तथा एकत्रित एवं प्रोसेस किए गए कचरे की मात्रा शामिल होगी।अभियान को दी गई उच्च प्राथमिकता- उन्होंने कहा कि यह स्वच्छता अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसकी सफलता सभी विभागों, अधिकारियों एवं नागरिकों के सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, समन्वय और व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?