Home Karnal news उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने जनगणना 2027 के पहले चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणना कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने जनगणना 2027 के पहले चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणना कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने आज लघु सचिवालय के सभागार में जनगणना 2027 के पहले चरण में गृह सूचीकरण और आवास जनगणना (एचएलओ) कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रव्यापी और अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके आधार पर ही भविष्य की सरकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों का खाका तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों ने फील्ड में जाकर सटीक डेटा एकत्रित किया है, वे बधाई के पात्र हैं। उनकी मेहनत से ही जिले ने इस कार्य में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे भविष्य में भी इसी तरह की निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपनी सरकारी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।इन्हें किया सम्मानितइस मौके पर उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार ने नीलम रानी पीजीटी जीएमएसएसएस घरौंडा, अनीता तनेजा पीजीटी जीजीएसएसएस घरौंडा, सुरेंद्र टीजीटी जीएमएस धूमसी, विकास टीजीटी जीएमएस धूमसी, प्रमोद कुमार जेबीटी जीजीएसएसएस इंद्री, नवजोत कौर पीजीटी जीजीएसएसएस इंद्री, दिनेश कुमार पीआरटी जीपीएस गोली, सुनील कुमार पीआरटी जीएमएसपीएस सालवन, ममता देवी टीजीटी साइंस जीजीएसएसएस असंध, पूजा शर्मा टीजीटी जीजीएसएसएस असंध, रिम्पी देवी पीजीटी इंग्लिश जीएमएसएसएसएस तरावड़ी, रतन कुमार टीजीटी संस्कृत जीएमएस बुढेरा, सोमपाल टीजीटी संस्कृत जीएचएस जाम्बा, मुकेश कुमार पीआरटी जीपीएस नीलोखेड़ी, ममता पीजीटी इंग्लिश पीएमश्री जीएसएसएस नीलोखेड़ी, साहिल पीजीटी इतिहास जीएमएसएसएसएस निसिंग, प्रदीप कुमार पीजीटी फाइन आर्ट जीएमएसएसएसएस निसिंग, जसबीर सिंह पीआरटी व जेबीटी जीपीएस बीजना, किरन कुमारी पीआरटी जीपीएस मुंडीगढ़ी, मंजू देवी पीआरटी जीपीएस ऊंचा समाना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?