Home Kurukshetra News जिला में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नए नियम प्रभावी ढंग से हो लागू : डीसी

जिला में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नए नियम प्रभावी ढंग से हो लागू : डीसी

by ND HINDUSTAN
0 comment

डीसी अभिषेक मीणा ने जिला में सफाई व्यवस्था के संबंध में की बैठक

जिला में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 के क्रियान्वयन

कचरा प्रबंधन व निस्तारण को लेकर दिए दिशा-निर्देश

एनडी हिन्दुस्तान

रेवाड़ी, 26 मई।डीसी अभिषेक मीणा ने स्थानीय नगर निकाय और पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों तथा नए नियमों की पालना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुख्ता व्यवस्था की जाए। इसके अलावा जिला में बल्क वेस्ट जनरेटर संस्थानों की पहचान करें और उनको वेस्ट सेग्रीगेशन के नए नियमों के बारे में भी जानकारी दें। साथ ही आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंं। डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय सभागार में मंगलवार को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नए नियमों की शत प्रतिशत पालना करवाने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वेस्ट सेग्रीगेशन के नए नियमों के बारे में बताया कि कचरे को चार श्रेणियों में अलग किया जाएगा, जिसमें सूखा कचरा, गीला कचरा, सेनेटरी वेस्ट और स्पेशल केयर वेस्ट शामिल है। इसके लिए कचरा संग्रहण व्यवस्था को भी आवश्यक रूप से मजबूत किया जाए। जिला में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शहरी स्थानीय निकायों तथा पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। बैठक में जिला में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 के क्रियान्वयन, कचरा प्रबंधन, डंप साइट सुधार व प्लास्टिक वेस्ट नियंत्रण को लेकर समीक्षा की गई।

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बल्क वेस्ट जनरेटर संस्थानों की पहचान करें और उन्हें नए नियमों के बारे में अवगत करवाएं। शत प्रतिशत वेस्ट प्रोसेसिंग सुनिश्चित करें। पुराने डंप साइट और लेगेसी वेस्ट के निस्तारण को भी प्राथमिकता से निपटाएं। जिले में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाएगी, इसलिए संबंधित अधिकारी सफाई व्यवस्था को लेकर दिए गए निर्देशों की गंभीरता से पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने तथा उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। डीसी ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों, बाजारों व संस्थानों सहित सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता गतिविधियों करवाई जाएं। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी व डीएमसी ब्रह्मप्रकाश, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अंकित चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?