Home haryana जिला जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

जिला जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।जेल में एलईडी की तार से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने के आरोपी (करनाल) जिला के तरावड़ी के गांव लिलयानी निवासी गुरिंद्र सिंह को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।जेल डीएसपी सचिन कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि हवालाती बंदी (करनाल) जिला के तरावड़ी के गांव लिलयानी निवासी गुरिंद्र सिंह 24 दिसम्बर को एनडीपीएस एक्ट के तहत उचाना थाना के मामले में 14 अप्रैल को जिला जेल में बंद हुआ था।

उसने 16 अप्रैल रात को ब्लॉक नम्बर 12 डी में एलईडी की तार को गले में डालकर फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन समय पर कर्मचारियों ने उसे देख लिया और उसे बचा लिया गया था। बाद में उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां उसे पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया था। बंदी गुरिंद्र के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने आत्महत्या करने की कोशिश करने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एएसआई दिनेश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी गुरिंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?