Home Kurukshetra News आरटीए विभाग ने ओवरलोडिड वाहनों पर किया 88 लाख 10 हजार 800 रुपए का जुर्माना:विश्राम कुमार मीणा

आरटीए विभाग ने ओवरलोडिड वाहनों पर किया 88 लाख 10 हजार 800 रुपए का जुर्माना:विश्राम कुमार मीणा

by ND HINDUSTAN
0 comment

ओवर लोडिड वाहनों के किए 245 चालान, नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ओवर लोडिड वाहनों की चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी वाहन चालक नियमानुसार ही वाहनों में समान को लोड करें, अगर किसी भी स्तर पर नियमों के विपरीत ओवर लोडिड वाहन पाए गए तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अहम पहलू यह है कि आरटीए विभाग ने अप्रैल-2026 माह में 245 ओवर लोडिड वाहन चालकों से 88 लाख 10 हजार 800 रुपए का जुर्माना वसूल किया है।उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को रोड सेफ्टी की मासिक बैठक में जानकारी देते हुए कहा कि आरटीए विभाग की तरफ से लगातार वाहनों की चेकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की तरफ से विशेष टीम का गठन किया गया है, जो दिन-रात ओवरलोडिड वाहनों पर नजर रखती है। इस टीम के प्रयासों से अप्रैल-2026 माह में 245 ओवर लोडिड वाहनों के चालान किए है और इन चालानों से विभाग ने 88 लाख 10 हजार 800 रुपए की राशि का जुर्माना भी वसूल किया है। उन्होंने कहा कि सडक़ों पर स्वीकृत लोड से ज्यादा सामान ले जाने वाले वाहनों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। इसलिए विभागीय अधिकारियों द्वारा समय-समय पर वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वाहन के लिए स्वीकृत लोड के हिसाब से ही समान रखना सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि आरटीए विभाग की तरफ से समय-समय पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए वर्कशॉप और सेमिनारों का आयोजन किया जाता है। इन सेमिनार का आयोजन स्कूल और कालेजों में शिक्षा विभाग और कॉलेज प्रशासन के माध्यम से किया जाता है। विभाग की तरफ से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके ट्रैफिक नियमों की पालना करवाने के प्रति शपथ दिलाई गई है। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों में भी स्लोगन लेखन, क्विज और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर किया जाता है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?