Home Chandigarh हरियाणा सुपर 100 के विद्यार्थियों ने आईआईटी-जेईई एडवांस्ड 2026 में लहराया परचम

हरियाणा सुपर 100 के विद्यार्थियों ने आईआईटी-जेईई एडवांस्ड 2026 में लहराया परचम

by ND HINDUSTAN
0 comment

91 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा की उत्तीर्ण

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर नायब सैनी सरकार का फोकस रंग लाया

राज्य सरकार के प्रतिष्ठित सुपर 100 कार्यक्रम के तहत सफल विद्यार्थियों में 34 छात्राएं भी शामिल

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मजबूत करने और सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयासों का शानदार परिणाम सामने आया है। राज्य के प्रतिष्ठित सुपर 100 कार्यक्रम के 91 विद्यार्थियों ने IIT-JEE एडवांस्ड 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विशेष शैक्षणिक सहयोग और समान अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में संचालित हरियाणा का प्रमुख सुपर 100 कार्यक्रम देश की सबसे प्रतिस्पर्धी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक IIT-JEE एडवांस्ड में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सफल रहा है।प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सुपर 100 (HS-100) के कुल 206 विद्यार्थियों का आईआईटी—जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम आया है। इनमें से 91 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। 206 विद्यार्थियों के संकलित परिणामों के आधार पर कार्यक्रम ने 44.2 प्रतिशत की प्रभावशाली सफलता दर हासिल की, जो राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे मार्गदर्शन, शैक्षणिक सहयोग और परिणामोन्मुखी कोचिंग व्यवस्था की प्रभावशीलता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि सफल विद्यार्थियों में 24 विद्यार्थी सामान्य वर्ग, 30 विद्यार्थी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा 37 विद्यार्थी अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से हैं। परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा और कार्यक्रम के तहत 34 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जिला स्तर पर हिसार सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला जिला रहा, जहां से 16 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। फतेहाबाद 9 सफल विद्यार्थियों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि फरीदाबाद और जींद से 8-8 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। कैथल के 7, गुरुग्राम और रेवाड़ी से 6-6 विद्यार्थी सफल रहे, जबकि महेंद्रगढ़, भिवानी, कुरुक्षेत्र और पलवल से 4-4 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके अलावा चरखी दादरी, झज्जर, सोनीपत, नूंह (मेवात), पंचकूला और सिरसा से 2-2 विद्यार्थी सफल हुए, जबकि अंबाला, करनाल और यमुनानगर से 1-1 विद्यार्थी ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इस प्रकार हरियाणा के विभिन्न जिलों से कुल 91 विद्यार्थियों ने सुपर 100 कार्यक्रम के अंतर्गत आईआईटी—जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की।प्रवक्ता ने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय कोचिंग उपलब्ध कराने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को पुनः सिद्ध करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा सुपर 100 के विद्यार्थियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदेश के हजारों युवा विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने तथा देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए प्रेरित करेगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?