Home Karnal news जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक का आयोजन अवैध खनन पर रखें कड़ी नजर

जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक का आयोजन अवैध खनन पर रखें कड़ी नजर

by ND HINDUSTAN
0 comment

अवैध खनन करने वालों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई: डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि जिला में अवैध खनन की रोकथाम को लेकर अधिकारी अपनी गतिविधियां बढ़ाएं और कड़ी नजर रखें तथा अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिला में किसी भी हालत में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने स्टाफ की उपलब्धता की समीक्षा की तथा फंड की उपयोगिता को लेकर विकास कार्यों की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैध खनन से जुड़े लाइसेंसधारकों पर भी नजर रखी जाए और नियमों की पालना सुनिश्चित करवाई जाए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा जाए, उनके वाहन जब्त किए जाएं और खनन विभाग की ओर से संबंधित को नोटिस जारी कर उन पर जुर्माना लगाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि खनन विभाग, आरटीए व टास्क फोर्स में शामिल पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी का पूरी सजगता के साथ निर्वहन करें और अवैध खनन, ई-रवानगी व ओवरलोडिंग वाहनों की निरंतर जांच की जाए तथा उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा, पुलिस बल उपलब्ध करवाया जाएगा। हर माह की प्रगति रिपोर्ट में बढ़ोतरी दिखाएं।बैठक में जिला खनन अधिकारी विनय शर्मा ने बताया कि जिला में अवैध खनन के खिलाफ अभियान निरंतर जारी है। इस वर्ष फरवरी से मई तक अवैध खनन में संलिप्त 93 वाहनों को सीज किया गया है जिनमें से 50 वाहन रिलीज हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अवैध खनन में लिप्त 11 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया और 4 लाख 15 हजार रुपये की जुर्माना राशि रिकवर की गई है। इसके अलावा अवैध खनन के 19 मामलों में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।बैठक में एडीसी डॉ. राहुल रईया, एसीयूटी सोहम शैलेंद्र, डीएसपी राजीव कुमार, आरटीए विजय देशवाल, डीडीपीओ कंचनलता, टास्क फोर्स पुलिस सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?