Home Kurukshetra News योग दिवस की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

योग दिवस की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

by ND HINDUSTAN
0 comment

21 जून को पंचकूला में होगा राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे योग दिवस कार्यक्रम में शिरकत की

एनडी हिन्दुस्तान

पंचकूला । 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के संबंध में आज सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य तथा हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि 21 जून एक ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली और लगभग 190 देशों ने इसे अपनाया। उन्होंने कहा कि योग हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त एक प्राचीन विद्या है, जिसका लाभ आज पूरी दुनिया के लोग उठा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आमजन के साथ-साथ आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवानों सहित विभिन्न योग संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता रहेगी। इनमें पतंजलि योग समिति, भारतीय योग संस्थान, एनर्जेटिक योगा, योग भारती, ब्रह्माकुमारी, विश्वास फाउंडेशन, रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद तथा अन्य गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) और मार्केट एसोसिएशन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रयास यह है कि पंचकूला में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम की गूंज पूरे देश में सुनाई दे।उन्होंने बताया कि 21 जून को कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी प्रसारित किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री की उपस्थिति में योग प्रशिक्षकों द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।बैठक में जानकारी दी गई कि आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग द्वारा 16 से 18 जून तक सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का संचालन पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षकों द्वारा किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम से पूर्व 19 जून को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक अंतिम रिहर्सल आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 19 जून को ही राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में योग विषय पर एक सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा।इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश जागृति, मेयर शाम लाल बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दिलीप मिश्रा, पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा योग संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?