बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को कर रहे है फार्म वितरित डीसी
अपील- अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना, आम नागरिक बीएलओ का करे सहयोग
एनडी हिन्दुस्तान
करनाल। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार संपूर्ण देश में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 का कार्य करवाया जा रहा है। एसआईआर अभियान को जिला में पहले दिन भरपूर सफलता मिली है और लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया।एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से नाम दर्ज करवाने से वंचित ना रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति या जिसकी मृत्यु हो चुकी हो वह मतदाता सूची में शामिल न रहे।इस अभियान के तहत 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से काटा नहीं जाएगा, केवल अपात्र व्यक्ति का नाम नोटिस जारी करने की प्रक्रिया अपनाते हुए मतदाता सूची से हटाया जाएगा। इसके अलावा 1 जुलाई 2026 को क्वालिफाइंग तिथि मानकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवा भी अपनी वोट बनवा सकेंगे और जिन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।इस अभियान को लेकर आम लोगों ने प्रतिक्रिया दी है कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चुनाव आयोग का एक सराहनीय कदम है। इससे मतदाता सूची त्रुटि रहित बनेगी और नए पात्र व्यक्तियों को मतदाता सूची में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कई लोगों ने यह भी कहा कि इस अभियान मेें जिन लोगों की दो-दो जगह वोट बनी हुई है, उन्हें भी एक जगह अपनी वोट बनवाने का मौका मिल रहा है। लोकतांत्रिक प्रणाली में वोट का बहुत अधिक महत्व है। क्योंकि वोट से व्यक्ति अपनी मनचाही सरकार चुनता है। मतदाता सूची के सत्यापन के समय दिखा सकते ये दस्तावेज निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार केंद्र एवं राज्य सरकार/पीएसयू कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के पहचान पत्र एवं पीपीओ नंबर मान्य होंगे। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर तथा सरकार द्वारा जारी भूमि या मकान आवंटन प्रमाण पत्र इत्यादि भी मान्य दस्तावेजों में शामिल हैं। इन दस्तावेजों में से कोई एक बीएलओ को सत्यापन के लिए दिखा सकते है।अपीलउपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आनंद कुमार शर्मा ने जिला के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना, किसी का नाम काटना नहीं बल्कि पात्र व्यक्ति का नाम जोड़ा जाएगा। इस कार्य में आम नागरिक बीएलओ का सहयोग करे।