उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने खुद मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों के जोश और उत्साह किया पहले से दोगुना
द सिक्सटीन टीम रही रनरअप, नमन बेस्ट गोलकीपर, स्नाह हाई स्कोरर और आर्यन को मिला बेस्ट प्लेयर
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र, । जिला प्रशासन और आईएसजीईसी हैवी इंजीनियरिंग कंपनी के सहयोग से गांव बीड कालवा में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल लीग-2026 में रेड बुल्व्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में द सिक्सटीन टीम रनर अप रही। राजीव गांधी खेल मैदान बीड कालवा में आयोजित इन रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।समापन समारोह विजेता रेड बुल्व्स, रनर अप द सिक्सटीन, बेस्ट गोलकीपर नमन, हाई स्कोरर स्नाह और बेस्ट प्लेयर आर्यन को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस लीग के पहले दिन उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चार टीमों के दो मैचों को देखा था। ये मैच आईएसजीईसी हैवी इंजीनियरिंग कंपनी की ओर से स्पॉसर किए गए थे। मौके पर खिलाड़ियों को आईएसजीईसी हैवी इंजीनियरिंग कंपनी की तरफ से किट भी वितरित की गई।कोच सुदेश रानी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करती हैं। इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिला। इस लीग का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और फुटबॉल के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ाना है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने खुद मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, जिसके बदौलत खिलाड़ियों में जोश और उत्साह पहले से दोगुना हो गया। ग्राम पंचायत, आयोजन समिति ने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा का आभार जताया।