Home Karnal news सीएम अनाउंसमेंट से संबंधित विकास कार्यो की गंभीरता को समझें और जल्द पूरा करवाएं: डीसी

सीएम अनाउंसमेंट से संबंधित विकास कार्यो की गंभीरता को समझें और जल्द पूरा करवाएं: डीसी

by ND HINDUSTAN
0 comment

सीएम अनाउंसमेंट के विकास कार्यों की डीसी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने जिला में सीएम अनाउंसमेंट को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करवाएं और लंबित कार्यों की स्थिति रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को दें ताकि मुख्यालय में उच्च अधिकारियों से बातचीत करके स्वीकृति ली जा सके। उन्होंने कहा कि सीएम अनाउंसमेंट को अधिकारी प्राथमिकताओं में शामिल करें और प्रशासनिक स्वीकृति के मिलने के तुरंत बाद कार्यों को शुरू करवाएं।डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ सीएम अनाउंसमेंट के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिला में कुल 186 सीएम अनाउंसमेंट में से 127 विकास कार्य प्रगति पर हैं तथा 59 विकास कार्य कोर्ट केस, प्रशासनिक स्वीकृति के कारण लंबित हैं। इस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभागीय पत्राचार की प्रति उपायुक्त कार्यालय में उपलब्ध करवाएं ताकि मुख्यालय चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों से बातचीत करके उनका समाधान करवाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम अनाउंसमेंट के तहत यदि किसी गांव में जगह उपलब्ध नहीं है तो संबंधित विभाग के अधिकारी आसपास के गांव में जगह की तलाश करें और जो कार्य नॉट फिजीबल हैं, इसकी रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें।डीसी ने समीक्षा के दौरान 59 लंबित सीएम अनाउंसमेंट में से पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, खेल विभाग, नगर पालिका घरौंडा, नगर पालिका इंद्री, नगर पालिका असंध, परिवहन विभाग, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, हरियाणा राज्य कृषि मार्केटिंग बोर्ड, मेडिकल शिक्षा और सैनिक स्कूल कुंजपुरा की अनाउंसमेंट से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उक्त सभी अनाउंसमेंटों की गंभीरता को समझें और आपसी तालमेल के साथ इन विकास कार्यो को पूरा करवाना सुनिश्चित करें।बैठक में एडीसी डॉ. राहुल रईया, एसीयूटी सोहम शैलेंद्र, सीटीएम सुरेश कुमार, डीडीपीओ कंचनलता, जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?