Home Chandigarh एलएनजेपी प्रकरण के बीच सरकार की बड़ी कार्रवाई, डायरेक्टर हेल्थ व सीएमओ डॉ. सुखबीर की पुनर्नियुक्ति समाप्त

एलएनजेपी प्रकरण के बीच सरकार की बड़ी कार्रवाई, डायरेक्टर हेल्थ व सीएमओ डॉ. सुखबीर की पुनर्नियुक्ति समाप्त

by ND HINDUSTAN
0 comment

Table of Contents

करीब आठ साल से कुरुक्षेत्र में सीएमओ का पदभार संभाल रहे थे डॉ. सुखबीर

🔴 एलएनजेपी विवाद के बीच सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला
🔴 डॉ. सुखबीर सिंह की पुनर्नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त
🔴 स्वास्थ्य विभाग ने 3 जुलाई को जारी किए आदेश
🔴 एक साल की पुनर्नियुक्ति बीच में ही की गई खत्म
🔴 आदेश में पुनर्नियुक्ति समाप्त करने का कारण नहीं बताया गया
🔴 दुष्कर्म आरोपों के बाद कार्रवाई से जुड़े कयास तेज
🔴 सरकार ने दोनों घटनाओं के संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की

एनडी हिंदुस्तान/अमंद पाराशर

चंडीगढ़। एलएनजेपी अस्पताल में नाबालिग मरीज से दुष्कर्म मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पूर्व डीएचएस एवं तत्कालीन सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह की पुनर्नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 यानी करीब आठ साल से कुरुक्षेत्र में सीएमओ का पदभार संभाल रहे थे डॉ. सुखबीर इसी वर्ष फरवरी में सेवानिवृत्त हुए थे। डॉ. सुखबीर सिंह करीब तीन वर्षों से डायरेक्टर हेल्थ थे।

इसके साथ ही उन्हें कुरुक्षेत्र के सीएमओ का भी चार्ज दिया गया था। फरवरी 2026 में सेवानिवृत्ति के बाद एक बार फिर इन दोनों पदों पर डॉ. सुखबीर को पुनर्नियुक्ति दी गई। अब हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. सुखबीर सिंह को एक वर्ष के लिए दी गई पुनर्नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है। हालांकि आदेश में कार्रवाई का कोई कारण नहीं बताया गया है। यह निर्णय ऐसे समय आया है

जब कुरुक्षेत्र का लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पिछले दिनों ओपीडी में एक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म प्रकरण के कारण देशभर में मीडिया की सुर्खियों में है। इस रेप के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेर में आई।हालांकि आरोपी चिकित्सक डा.शैलेंद्र जेल में पहले ही न्यायिक हिरासत में है।रोचक बात यह है कि आरोपी डाक्टर के अलावा जिला के चीफ मेडिकल आफिसर डॉ. सुखबीर भी पुनर्नियुक्ति पर थे। खैर अब दोनों की पुनर्नियुक्ति अलग अलग कारणों से समाप्त कर दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?