Home Kurukshetra News श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के नए परिसर का सर्वे करने पहुंची टीम

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के नए परिसर का सर्वे करने पहुंची टीम

by ND HINDUSTAN
0 comment

साइट इंजीनियर ने लिया जाजया, ग्राउंड लेवल के बाद शुरू होगी बिल्डिंग डिमार्केशन

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। देश के पहले श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में स्थायी परिसर के निर्माण की प्रक्रिया ने अब गति पकड़ ली है। निर्माण कार्य के लिए चयनित कंपनी की सर्वे टीम सोमवार को साइट इंजीनियर अमित की अगुवाई में गांव फतुहपुर स्थित विश्वविद्यालय के नए परिसर पहुंची, जहां निर्माण स्थल का विस्तृत सर्वेक्षण शुरू किया गया। सर्वे टीम ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर आधुनिक सर्वे उपकरणों की सहायता से भूमि का प्रारंभिक आकलन किया। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले पूरे परिसर का ग्राउंड लेवल निर्धारित किया जाएगा। इसके बाद स्वीकृत मास्टर प्लान के अनुरूप विभिन्न भवनों के निर्माण के लिए डिमार्केशन का कार्य शुरू किया जाएगा।गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने लगभग 465 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रथम चरण के निर्माण कार्य का टेंडर दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड को दिया है। प्रथम चरण में प्रशासनिक भवन, कुलपति एवं कुलसचिव कार्यालय, केंद्रीय पुस्तकालय, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, आयुर्वेदिक अस्पताल, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल, पीजी कॉलेज, शोध एवं नवाचार केंद्र, छात्रावास, आवासीय परिसर तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि नए परिसर का निर्माण विश्वविद्यालय के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि जिस निर्माण कंपनी को प्रथम चरण का टेंडर आवंटित किया गया है, वह लगभग ढाई वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए हुए है, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा हो सके।कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर का साइट सर्वे शुरू हो चुका है। निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन निर्माण एजेंसी के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?