Home Kurukshetra News हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में छाया करनाल का लाल,प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रख दिया आशीर्वाद

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में छाया करनाल का लाल,प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रख दिया आशीर्वाद

by ND HINDUSTAN
0 comment

35 सदस्यीय आयोजन समिति में निभाई अहम भूमिका, ऑस्ट्रेलिया इंडिया फाउंडेशन की कोर कमेटी के प्रतिनिधि हैं संकल्प माधव गौतम

फोटो सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रणाम स्वीकार कर सिर पर हाथ रख दिया आशीर्वाद, परिवार में खुशी की लहर

पार्क हयात होटल से विक्टरी हॉल तक दिखा भारतीय संस्कृति का उत्साह, 30 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी ने रचा इतिहास
एनडी हिंदुस्तान
चंडीगढ़।
अमेरिका में आयोजित ऐतिहासिक हाउडी मोदी कार्यक्रम के बाद ऑस्ट्रेलिया में आयोजित मेलबर्न मीट्स मोदी ने भारत से बाहर भारतीय समुदाय के सबसे बड़े आयोजनों में अपनी जगह बना ली है। इस ऐतिहासिक आयोजन में हरियाणा के करनाल का युवा संकल्प माधव गौतम विशेष रूप से चर्चा का केंद्र रहा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के लोकसभा क्षेत्र करनाल के सेक्टर-13 निवासी संकल्प माधव गौतम ऑस्ट्रेलिया इंडिया फाउंडेशन की कोर कमेटी के प्रतिनिधि होने के साथ-साथ 35 सदस्यीय आयोजन समिति के अहम सदस्य भी रहे। महज 22 वर्षीय संकल्प की सक्रिय भूमिका ने पूरे आयोजन में सभी का ध्यान आकर्षित किया।

संकल्प माधव गौतम के पिता संदीप गौतम और माता ममता गौतम करनाल के प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। वहीं उनके दादा बनवारी लाल गौतम, दादी राजरानी गौतम तथा अंबाला सिटी निवासी उनके नाना दयानंद महर्षि इस उपलब्धि से बेहद भावुक और गौरवान्वित हैं। परिवार के लिए सबसे यादगार क्षण वह रहा, जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प के प्रणाम का उत्तर देते हुए उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इस क्षण की तस्वीर अब परिवार और परिचितों के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।

दरअसल, मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम के समापन के बाद विक्टरी हॉल में चुनिंदा अतिथियों के साथ एक विशेष फोटो सेशन आयोजित किया गया। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, थोमस टाउन की काउंसलर चमन तिवारी, जो मूल रूप से रांची की निवासी हैं, ऑस्ट्रेलिया इंडिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि संकल्प माधव गौतम, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के पहले मेयर बनकर इतिहास रच चुके तथा वर्तमान में काउंसलर प्रदीप तिवारी, जो मूल रूप से वाराणसी के निवासी हैं, और भारत के विदेश मंत्रालय के डॉ. नकुल भारद्वाज भी मौजूद रहे।

फोटो सेशन के दौरान जब संकल्प माधव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया, तो प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया और उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। यह पल वहां मौजूद सभी लोगों के लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायक रहा। संकल्प के परिवार का कहना है कि यह क्षण उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गया है।

आयोजन समिति की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। पार्क हयात होटल के बाहर ऑस्ट्रेलियाई कलाकारों के एक बैंड को आमंत्रित किया गया, जिसने ‘मां तुझे सलाम’ की मधुर और जोशीली धुन प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस स्वागत समारोह में भी संकल्प माधव गौतम 35 सदस्यीय टीम के साथ पूरी जिम्मेदारी निभाते नजर आए। आधी रात करीब साढ़े 12 बजे, महज दो डिग्री सेल्सियस तापमान के बावजूद लगभग 500 लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उत्साहपूर्वक मौजूद रहे।

बताया गया कि अमेरिका में आयोजित हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी भारत से बाहर भारतीय समुदाय का दूसरा सबसे बड़ा जनसमागम माना जा रहा है। इस भव्य आयोजन में 30 हजार से अधिक लोगों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और देशभक्ति के भाव के साथ भाग लिया। ऐसे ऐतिहासिक मंच पर करनाल के युवा संकल्प माधव गौतम की सक्रिय भूमिका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला आशीर्वाद न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गर्व और सम्मान का विषय बन गया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?