Home haryana राज्य सरकार का मुख्य फोकस गांवों में भी शहरों की तर्ज पर सुविधा उपलब्ध करवाना:सुनहेड़ी

राज्य सरकार का मुख्य फोकस गांवों में भी शहरों की तर्ज पर सुविधा उपलब्ध करवाना:सुनहेड़ी

by ND HINDUSTAN
0 comment

जिप चेयरमैन ने 4 गांवों में विभिन्न विकास कार्यो का किया उदघाटन

कुरुक्षेत्र 20 फरवरी

न्यूज डेक्स संवाददाता

जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने कहा कि इस जिले में राज्य सरकार का मुख्य फोकस गांव में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, इसलिए गावों में लगातार विकास कार्य करवाएं जा रहे है। राज्य सरकार ने जिला परिषद को अनुदान राशि देकर गांव के विकास के मार्ग खोल दिए है। इस जिले में तेज गति के साथ विकास कार्य किए जा रहे है और प्रत्येक वार्ड के सदस्यों की सहमति से विकास कार्य करवाएं जा रहे है। जिप चेयरमैन शनिवार को गांव सलारपुर, अमीन, मुकरपुर, बीड़ मथाना में विभिन्न विकास कार्यों का उदघाटन करने के उपरांत ग्रामीणों के सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने गांव सलारपुर में जिला परिषद की करीब 16 लाख रुपए की ग्रांट से बनी 3 गलियों का उदघाटन किया। इसके उपरांत गांव अमीन व बीड़ मथाना में गली व गांव मुकरपुर में सामुदायिक केन्द्र का उदघाटन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से शहरों की तर्ज पर गावों का विकास करने के लिए करोड़ों रुपए बजट खर्च किया गया है और विकास का कारवां निरंतर चलता रहेगा। सरकार की इस योजना से लोगों को अब शहर जैसी सुविधाएं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि सभी गांव में वार्ड के सदस्यों की सहमति से विकास कार्यो को प्राथमिकता दी जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में जिला परिषद की अनुदान राशि से तेज गति के साथ विकास कार्य चल रहे है। इस जिले के प्रत्येक गांव में जिप की तरफ से हर वार्ड में समान रुप से कार्य किए जा रहे है। इस जिले के गांवों में विकास का कारवां निरंतर जारी रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास शहरों की तर्ज पर किया जा रहा है। इस मौके पर मान सिंह बचगावा, मास्टर सुरेश कुमार, सरपंच पुनरवसु, सरपंच संत सिंह, रामप्रकाश, रामपाल, आत्मा राम, वेदपाल, ब्लॉक समिति मैम्बर नरेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुरेश, डा. नरेश, डा. राजकुमार, चौधरी मलखान सिंह, राजेन्द्र ठाकुर, मास्टर हजारा सिंह, चौधरी कर्ण सिंह, नरेन्द्र रोहिला, चौधरी सुल्तान, धर्मवीर, गुलजार सैनी, शांति स्वरूप, ओम प्रकाश, जय भगवान, बलदेव, जगराम, अमरीक सिंह, गुरजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?