-मिशन ग्रीन एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित करेगी प्रणय संस्था
–मार्च के अंतिम सप्ताह में होगा कार्यक्रम, चयन के लिये टीम की गई गठित
न्यूज डेक्स हरियाणा
कुरुक्षेत्र। विशुद्ध भारतीय परंपरागत खेती को आधुनिक दौर में नई तकनीक से और उपयोगी बनाने वाले किसान अब मिशन ग्रीन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित होंगे। पिछले कुछ वर्षों में अधिक उत्पादन की होड़ में शुरू हुए जहरीले उपयोगों से दूरी और भारत की परंपरागत खेती को बढ़ावा देने के मकसद से यह प्रणय संस्था ने यह योजना तैयार की है। संस्था के संचालक संजीव राणा के मुताबिक पारंपरिक खेती में नई तकनीक का इस्तेमाल करके एक अलग पहचान बनाने वाले किसानों को प्रणय की ओर से सम्मानित किया जाएगा। प्रणय ऐसे किसानों को मिशन ग्रीन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित करेगा।
संस्था का उद्देश्य किसानों को जागरूक करना और भूमि और पर्यवरण की सुरक्षा के लिये उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करने के साथ साथ डाक्यूमेंटरी के जरिये उन खास बातों को सामने लाना है, जिनकी वजह ना केवल भूमि की उर्वरा शक्ति, बल्कि मानव जाति और पर्यावरण पर भी इसका गहरा दुष्प्रभाव पड़ रहा है। डाक्यूमेंटरी और कार्यक्रमों के जरिये भूमिपुत्रों को यह भी जानकारी दी जाएगी कि वे भी मिशन ग्रीन में सार्थक भूमिका निभा सकते हैं, फिर चाहे वह शिक्षित हैं या अशिक्षित।
राणा ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और कृषक समाज की भूमिका केवल देश का पेट भरने तक सीमित नहीं है, उनका योगदान भारत के निर्माण में भी अहम है। मार्च के आखिरी सप्ताह में संस्था की ओर से कुरुक्षेत्र में अवार्ड दिए जाएंगे। इसकी तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। संस्था इन किसानों पर शॉर्ट फिल्म भी तैयार करेगी, ताकि इससे दूसरे किसानों को भी प्रेरित किया जा सके। फिल्हाल टीम ऐसे किसानों का चयन करने का काम कर रही है, जो पारंपरिक खेती को नई तकनीक से कर रहे हैं। राणा ने बताया कि अगर कोई किसान इसके लिए आवेदन करना चाहता है तो वह 9815198364 पर सूचना दे सकता है।