विजेता छात्राओं को स्कूल प्रबंधक कमेटी ने दी शुभकामनायें
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल की छात्राओं लवदीप (8वीं कक्षा की छात्रा) तथा महीप (तीसरी कक्षा की छात्रा) ने अम्बाला में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है तथा अपने स्कूल एवं अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान चंद्रभान गुप्ता, भूषण पाल मंगला, राम कुमार गोयल, विपिन अग्रवाल, अशोक बंसल, शशि मित्तल, विकास बंसल एवं स्कूल की प्रिंसिपल रुचिका बंसल ने विजेता छात्राओं की उपलब्धि पर बधाई दी।