Home haryana कुरुक्षेत्र की सामाजिक वैज्ञानिक संस्था इरादा को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

कुरुक्षेत्र की सामाजिक वैज्ञानिक संस्था इरादा को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।इंडियन रिसोर्स एंड डैवेलपमेंट एसोसिऐशन (इरादा) को बच्चों के मध्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गयाा। यह पुरस्कार 28 फरवरी 2021 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मन्त्री डा. हर्ष वर्धन की आनलाईन मौजूदगी में विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रोफेसर डा. आशुतोष शर्मा के हाथों इंडिया इंटरनेशनल सेन्टर लोधी एस्टेट नई दिल्ली मे प्रदान किया गया।

मंगलवार को लघु सचिवालय उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त मुकुल कुमार ने राष्टï्रीय पुरस्कार हासिल करने वाली संस्था व उनके सदस्यों को शुभकामनाएं दी है। यहां पर सम्माान प्राप्त कर लोटे संस्था के सचिव राजपाल पांचाल ने बताया की संस्था विज्ञान के लोकप्रियकरण के लिए कार्यरत है, जिसके तहत संस्था द्वारा हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों में भी विज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए कार्य कर रही है। विशेषकर बच्चों के मध्य वैज्ञानिक सोच को बढावा देने के उदेश्य से संस्था समय-समय पर विज्ञान मेलों, कार्यशालाओं, जागरुकता कार्यक्रमों, प्रदर्शन, कठपुतली व बच्चों की रचनात्मकताओं को बढावा देने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है।

इसी कडी में संस्था द्वारा पिछले दिनों स्टेम बाईक परियोजना भारत में स्र्वप्रथम हरियाणा के तीन जिलों करनाल, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में चलाई गई जिसके तहत संस्था इन जिलो के स्कुलों व गावों में मोटर बाईक के माध्यम वैज्ञानिक गतिविधियों का प्रदर्शन कर उनमें वैज्ञानिक सोच व विज्ञान के लोकप्रियकरण के लिए कार्य किया गया। उन्होंने बताया की इस शताब्दी में इंडियन रिसोर्स एंड डैवेलपमेंट एसोसिऐशन (इरादा) हरियाणा की एकमात्र ऐसी संस्था है जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इस मौके पर इरादा की प्रधान व कार्यकरणी सदस्य अरविन्द्र कुमार, दर्शन लाल, राजेश्वर, मन्दीप, अमित उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?