देशभर के उच्च शिक्षा संस्थानों में ऑनलाइन कोर्सेज करवाने का यूजीसी का अहम निर्णय
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। देशभर के विद्यार्थियों के लिए बड़ी अच्छी खबर है। उच्च शिक्षण संस्थानों में अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार आॅनलाइन कोर्सेज करवाने की अनुमति प्रदान की गई है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग दिल्ली के निर्देशानुसार दूरवर्ती शिक्षा ब्यूरो द्वारा जारी सूची के अनुसार देशभर के विभिन्न राज्यों के 37 विश्वविद्यालयों को आॅनलाइन कोर्सेज करवाने की अनुमति प्रदान की गई है।
इस कड़ी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को यूजीसी के दिशा-निर्देशानुसार चार पाठ्यक्रमों को इन कार्यक्रम के तहत करवाने की स्वायत्ता प्रदान की गई है। इन पाठ्यक्रमों में बेचलर आफ आर्टस, बेचलर आफ कामर्स, मास्टर आफ आर्टस (मास कम्यूनिकेशन) व मास्टर आॅफ कामर्स विषय शामिल हैं। यह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रमुख निर्णय है जिससे उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों के सकल नामांकन दर को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कोविड-19 महामारी के दौरान कुवि परिसर के 13,000 छात्रों व सम्बन्धित महाविद्यालयों के लगभग 4 लाख छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा दी है और यह एक बड़ी सफलता रही है। यूजीसी द्वारा चार कोर्सेज को आॅनलाइन करवाने की अ