Home haryana स्कूलों को बंद कर सरकार कर रही है रोजगार छीनने का काम : हुड्डा

स्कूलों को बंद कर सरकार कर रही है रोजगार छीनने का काम : हुड्डा

by ND HINDUSTAN
0 comment

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव सुभाष पाली के पिता के निधन पर जताया शोक 

किसान आंदोलन से घबराकर लाया गया है क्षति वसूली विधेयक : अशोक अरोड़ा 

26 मार्च को किसानों के भारत बंद का समर्थन करेगी कांग्रेस : कुलदीप शर्मा 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव सुभाष पाली के शांतिनगर स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर उनके पिता स्व. रामधारी पाली के निधन पर शोक जताया है। उन्होने परिजनों इंद्रसिंह फौजी, उदय सिंह, सूबेसिंह और सुभाष पाली को सांत्वना देते हुए कहा कि रामधारी पाली एक पुराने कांग्रेसी नेता थे और उनके निधन से पार्टी व समाज को जो क्षति पहुंची है उसकी पूर्ति होना असंभव है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, इंप्रुवमैंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, मनदीप चट्ठा, दीपक पाराशर सहित अनेक कांग्रेसी नेताओं ने भी पाली परिवार के प्रति सांत्वना प्रकट की। उल्लेखनीय है कि ब्लॉक समिति पुंडरी के पूर्व वाईस चेसयरमैन व गांव गढ़ी रोडान के चार बार सरपंच रहे लगभग 82 वर्षीय रामधारी पाली का गत दिनों निधन हो गया था। स्व. रामधारी पाली पुराने समय से ही कांग्रेस से जुड़े हुए थे। वह दी थानेसर सहकारी मार्केटिंग सोसायटी के चेयरमैन भी रहे थे। 

इस अवसर पर पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लगभग एक हजार से अधिक स्कूलों को बंद करने का जो फैसला लिया है इससे प्रदेश में ओर अधिक बेरोजगारी बढ़ेगी। पहले ही बेरोजगारी में हरियाणा पूरे देश में पहले स्थान पर है। सरकार के इस निर्णय से लगभग साढ़े तीन लाख से अधिक जेबीटी पास किए हुए युवाओं के भविष्य पर प्रश्न चिह्न लग गया है। सरकार रोजगार देने की बजाए रोजगार छिनने का काम कर रही है।

डाईट को बंद किया जा रहा है और भविष्य में जेबीटी परीक्षा बंद करने का जो फैसला सरकार ने लिया है उसकी हुड्डा ने कड़ी आलोचना की। उन्होने कहा कि सरकार का काम वेल्फेयर करना होता है, मुनाफा कमाना नही होता। सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश कर्ज में डूबा हुआ है। कुल राजस्व का 54 प्रतिशत कर्जा व ब्याज चुकाने में चला जाता है। 40 प्रतिशत कर्मचारियों के वेतन मे खर्च हो जाता है। शेष 6 प्रतिशत से क्या विकास कार्य हो सकते हैं। यह सरकार तो कर्ज के सहारे चल रही है। 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार द्वारा क्षति वसूली विधेयक विधानसभा में पास करने की निंदा करते हुए कहा कि यह विधेयक किसान आंदोलन से घबराकर जल्दबादबाजी में लिया गया फैसला है। संपत्ति के नुकसान की भरपाई का कानून तो देश में पहले से ही है। अब इस विधेयक के जरिए सरकार जन आंदोलनों को कुचलना चाहती है लेकिन जनता इसे बर्दाश्त नही करेगी।

आज प्रदेश में हालात यह है कि भाजपा व जजपा का नेता व मंत्री अपने हलके में नही जा सकता। उन्हे भारी जन विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यह सब सरकार की हठधर्मिता के कारण हो रहा है। एक प्रश्न के उत्तर में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा तथा विधानसभा के पूर्व स्वीकर कुलदीप शर्मा ने सयुंक्त किसान मोर्चा द्वारा 26 मार्च को भारत बंद का समर्थन करने का ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?