न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की 257वीं बैठक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यकारिणी परिषद ने 43 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में 29 दिसम्बर को हुई कार्यकारिणी परिषद् की बैठक के मिनट्स की पुष्टि की गई व उन निर्णयो पर क्या कार्रवाई हुई, उस बारे में चर्चा की गई। कार्यकारिणी परिषद ने प्रो. मंजूला चौधरी को डीन एकेडमिक अफेयर की टर्म को एक वर्ष बढाने की मंजूरी प्रदान की। इसके साथ ही डॉ. एसी राणा (सेवानिवृत्त) को फार्मेसी संस्थान के निदेशक के रूप में कार्य करने के कांट्रेक्ट (एसएफएस स्कीम) को बढाने की मंजूरी प्रदान की।
बैठक में इंस्ट्ररूमेंटेंशन विभाग के प्रोफेसर डॉ. दिनेश राणा को पुरूष छात्रावास के चीफ वार्डन के पद पर नियक्ति को व कैमिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार को डीन, रिसर्च एंड डेवलेपमेंट पद पर नियुक्ति व बायोटैक्नोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. जितेन्द्र शर्मा को डीन, फैकल्टी आफ फार्मास्यूटिकल के अतिरिक्त कार्यभार की स्वीकृति प्रदान की गई। गर्वनमेंट कालेज राजौंद, कैथल व गवर्नमेंट कालेज सरस्वती नगर, मुस्तफाबाद को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डिग्री कालेज के रूप में प्रोविजनल मान्यता प्रदान करने की सिफारिश को मंजूरी दी गई। एनईपी के तहत् इंस्ट्टियूशनल डेवलेपमेंट प्लान 2022-27 प्लान को मंजूरी प्रदान की गई।
इस बैठक में कई विभागों के प्रमोशन व चयन कमेटियों के सदस्यों के पैनल को अनुमति प्रदान की गई। अंग्रेजी विभाग, सांख्यिकी विभाग व इंस्ट्टियूट आफ टीचर ट्रैनिंग एंड रिसर्च में शिक्षण पदों की भर्ती के लिए विशेषज्ञों के नए चयन पैनल के दो वर्ष के गठन की मंजूरी प्रदान की गई। कार्यकारिणी परिषद की बैठक में सीएएस के तहत् इंस्ट्टियूट आफ टीचर ट्रैनिंग एंड रिसर्च के होमसाईंस विभाग में प्रोफेसर के पद पर डॉ. तरूणा ढल, इंस्ट्ररूमेंटेशन विभाग में प्रोफेसर के पद पर डॉ. अवनीश वर्मा व प्राणीशास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डॉ. दीपक राय की पदोन्नति को चयन समितियों द्वारा की गई अनुशंसा को मंजूरी प्रदान की गई। इस बैठक में कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा सहित विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य मौजूद रहे । यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने दी।