जयपुर, 26 मार्च। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राजलक्ष्मी सिंह चौधरी को राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की एडिशनल गवर्नमेंट कौंसिल नियुक्त किया है। विधि विभाग के प्रमुख शासन सचिव विनोद कुमार भारवानी द्वारा जारी आदेशानुसार राजलक्ष्मी सिंह चौधरी किसी निजी पक्षकार अथवा अर्धसरकारी निकायों या निगमों का जिनमें राजकीय हितों का उनसे विरोध हो ऎसे मामलो को स्वीकार करने की अधिकारी नहीं होगी।