Home haryana पारले-जी हरियाणा से बाजरा खरीदकर बना सकता है बिस्किट व अन्य प्रोडक्ट

पारले-जी हरियाणा से बाजरा खरीदकर बना सकता है बिस्किट व अन्य प्रोडक्ट

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने पारले जी के रीजनल हेड से दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में की मुलाकात

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में हरियाणा भवन में पारले-जी बिस्किट के रीजनल हेड जितेंद्र बक्शी से मुलाकात की और हरियाणा से बाजरा खरीदकर उसके बिस्किट व अन्य प्रोडक्ट बनाने बारे चर्चा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने खरीफ सीजन के दौरान 7.76 लाख मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की है, इसलिए राज्य सरकार पारले-जी कंपनी को बिस्किट व अन्य प्रोडक्ट बनाने के लिए बाजरा उपलब्ध करवाने में भरपूर मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने काका नमकीन के रीजनल हेड से भी मुलाकात की और बाजरा का उपयोग नमकीन व अन्य प्रोडक्ट निर्माण में करने बारे विस्तार से बातचीत की।

इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि दोनों कंपनियों के रीजनल हेड से मुलाकात सकारात्मक रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे बाजरा की उपयोगिता के कारण इसकी डिमांड बढ़ रही है। बाजरा कोलस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में सहायक बाजरे में भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में सहायक हैं। इसके अलावा बाजरा डायबिटीज से बचाव में भी सहायक है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?