एनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र। श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र में शनिवार को नई शिक्षा नीति को लेकर सीबीएसई द्वारा निर्धारित इन हाउस ट्रेनिंग (आंतरिक प्रशिक्षण) प्रोग्राम का आयोजन स्ट्रेस मैनेजमेंट…
ND HINDUSTAN
-
Kurukshetra News
-
haryanaKurukshetra NewsYamunanagar news
जीएसटी एमनेस्टी योजना से कारोबारियों को मिलेगी राहत, 30 जून 2025 तक करें आवेदन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि लंबे समय तक जीएसटी मामलों में उलझे कारोबारियों को राहत देने के उद्देश्य से सरकार ने जीएसटी एमनेस्टी 2025 योजना शुरू…
-
ChandigarhKurukshetra News
पेपर लीक, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों को विधानसभा में उठाएगी कांग्रेस- हुड्डा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि कांग्रेस आने वाले विधानसभा सत्र में पेपर लीक, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठेगी।…
-
ChandigarhKurukshetra News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व गारंटियों पर जनता का भरोसा, 2029 के लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भी फिर बनेगी हमारी सरकार – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANमुख्यमंत्री का विपक्ष पर निशाना, न कोई नेता, न कोई नियत मुख्यमंत्री ने अंबाला शहर में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र और हरियाणा में डबल इंजन सरकार लगातार लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। जिस प्रकार देश की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व गारंटियों पर भरोसा जता रही है, उससे उन्हें पूरा विश्वास है कि 2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भी केंद्र व हरियाणा में हमें एक बार फिर जनसेवा का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को अंबाला शहर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ट्वीट पार्टी बनकर रह गई है, उनका न कोई नेता है, न कोई नियत है, जबकि वर्तमान राज्य सरकार निरंतर जन कल्याण के लिए अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए लोगों के जीवन को सरल व खुशहाल बनाने का काम कर रही है। उन्होंने दिल्ली चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस प्रकार दिल्ली में लोगों ने आप पार्टी को सत्ता से बाहर करने का काम किया है, उसी प्रकार पंजाब में भी लोग आप पार्टी को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे। पहले 100 दिनों में ही संकल्प पत्र के 18 संकल्पों को किया पूरा मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने पहले 100 दिन में संकल्प पत्र के 18 महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए जनता को इसका लाभ देने का काम किया है और 10 फैसले ऐसे हैं जिनमें प्रशासनिक अप्रूवल मिलते ही इसका लाभ भी जनता को देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पताल, मेडिकल कालेज व पीजीआई में डायलिसिस की निःशुल्क सुविधा मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही है। 25 हजार युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी दी गई है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश में हरियाणा ऐसा पहला राज्य है जहां पर किसानों की सभी फसले एमएसपी पर खरीदने का काम किया जा रहा है। इतना ही नहीं 2004 के कलेक्टर रेट लेकर ऐसे किसान जो काफी समय में कास्त कर रहे थे, उन्हें मालिकाना हक दिलवाने का काम किया गया है, कई हजार किसानों को इसका फायदा हुआ है। इसी प्रकार 20 साल से यदि किसी व्यक्ति का पंचायती भूमि पर मकान का कब्जा है, उसे भी 2004 के कलेक्टर रेट लेकर उसे मालिकाना हक दिलवाने का काम किया गया है। एक-एक काम को चिन्हित करके लोगों को इसका लाभ दिलवाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये देने की घोषणा पर भी कार्य किया जा रहा है और 7 मार्च को बजट सत्र आयोजित किया जा रहा है। बजट में इसके लिए प्रावधान किया जाएगा।
-
Kurukshetra News
राजस्व विभाग में 26 वर्ष की सरकारी सेवा पूरी करने उपरांत सेवानिवृत हुये रामपाल -उपमंडल अधिकारी जसपाल सिंह गिल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान व्यासपुर। राजस्व विभाग के प्रवाचक पद से रामपाल 26 साल की सरकारी सेवा पूरी कर सेवानिवृत हुये। सेवानिवृत्त कार्यक्रम एसडीएम कार्यालय व्यासपुर में आयोजित हुआ। इस अवसर…
-
Karnal newsKurukshetra News
स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियो का किया गया तृतीय रैंडमाइजेशन : निर्वाचन अधिकारी
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANरेंडमाइजेशन में करनाल नगर निगम, असंध नगर पालिका अध्यक्ष उप-चुनाव इंद्री, तरावड़ी व नीलोखेड़ी नगर पालिका में पोलिंग पार्टियों को बूथ वाईज किया गया अलॉट एनडी हिन्दुस्तान करनाल। स्थानीय निकाय चुनावों…
-
haryanaKarnal newsKurukshetra News
बागवानी महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान करनाल । महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल के माननीय कुलपति प्रो. एसके मल्होत्रा के कुशल मार्गदर्शन में शुक्रवार को बागवानी महाविद्यालय अंजनथली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।…
-
ChandigarhKurukshetra News
हरियाणा सरकार ने न्यायालयों में ऑडियो-वीडियो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सबूत प्रस्तुत करने के संबंध में निर्देश जारी किए
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ ।हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने राज्य में कार्यरत लोक सेवकों (पब्लिक सर्वेंट्स) को सबूत (एविडेंस) प्रस्तुत करने तथा न्यायालय की कार्यवाही में गवाह के रूप में उपस्थित होने के लिए ‘ऑडियो-वीडियो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम’ का उपयोग करने के संबंध में व्यापक निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,2023 के प्रावधानों के अनुरूप हैं, जिससे आधुनिक ऑडियोवीडियो प्रौद्योगिकी के माध्यम से गवाहों की जांच तथा न्यायालयों में व्यक्तियों की उपस्थिति सुगम होगी। मुख्य सचिव श्री रस्तोगी ने प्रौद्योगिकीसंचालित इस पहल का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कई निर्देशों की रूपरेखा प्रस्तुत की। सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, प्रबंध निदेशकों तथा बोर्डों एवं निगमों के मुख्य प्रशासकों को लिखे पत्र में मुख्य सचिव ने इन निर्देशों का अक्षरशः तथा सख्ती से पालन करने पर जोर दिया है। किसी भी तरह की ढिलाई या गैर-अनुपालन को गंभीरता से लिया जाएगा। हरियाणा सरकार के सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे कि आधिकारिक क्षमता में गवाह के रूप में उनकी गवाही या जांच ऑडियोवीडियो इलेक्ट्रॉनिक साधनों के माध्यम से की जाए। अधिकारियों/कर्मचारियों को अपनी गवाही का सुचारू निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा की व्यवस्था करने वाले न्यायालय अधिकारी या संबंधित लोक अभियोजक (पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) के साथ सक्रिय रूप से समन्वय स्थापित करना होगा। यदि कोई न्यायालय सबूत प्रस्तुत करने के लिए किसी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी की शारीरिक उपस्थिति को अनिवार्य करता है, तो व्यक्ति को अपने कार्यालय प्रमुख से पूर्व अनुमति लेनी होगी, जिसमें ऐसी उपस्थिति के लिए विस्तृत कारण और औचित्य का उल्लेख भी करना होगा। कार्यालय प्रमुख को शारीरिक उपस्थिति की आवश्यकता का आकलन करके यह सुनिश्चित करना होगा कि अनुमति नियमित रूप से या यंत्रवत् न दी जाए।बिना अनुमोदन के अनधिकृत शारीरिक उपस्थिति के लिए कोई यात्रा भत्ता (टीए) और महंगाई भत्ता (डीए) नहीं दिया जाएगा। साथ ही उसके खिलाफ संबंधित सेवा नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,2023 की धारा 336 के तहत, यदि किसी लोक सेवक द्वारा तैयार किए गए दस्तावेज़ या रिपोर्ट को सबूत के रूप में इस्तेमाल किया जाना है, तो बयान के समय न्यायालय के निर्देश पर, उसी पद पर आसीन परवर्ती (सक्सेसर)अधिकारी मूल अधिकारी की ओर से सबूत प्रस्तुत कर सकता है। यह भी ऑडियो-वीडियो इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से किया जा सकता है।
-
haryanaKurukshetra News
महिलाओं के लिए रिजर्व बैंक द्वारा किया गया वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान कैथल। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कैथल में 24 फरवरी से 28 फरवरी तक महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।…
-
haryanaKurukshetra NewsYamunanagar news
अवैध खनन पर कार्यवाही जारी- एसडीएम जसपाल सिंह गिल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान व्यासपुर/यमुनानगर । उपायुक्त पार्थ गुप्ता के मार्गदर्शन में बिलासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल द्वारा वीरवार को मुगलवाली और खानुवाला में लगे नाकों का निरीक्षण किया गया। नाकों…