खेल नर्सरियों में निखरेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा- खेल मंत्री संजय सिंह 196 सरकारी स्कूलों में, 115 ग्राम पंचायतों को, 278 निजी संस्थानों और 387 निजी स्कूलों को खेल नर्सरियां की गई हैं आवंटित एनडी हिंदुस्तान संवाददाता चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज वित्त वर्ष 2024-25 के लिए हरियाणा में 976 खेल नर्सरियों को मंजूरी प्रदान की है। उक्त नर्सरियों में से 196 खेल नर्सरियां सरकारी स्कूलों को दी गई हैं। इसी तरहसे 115 खेल नर्सरियां ग्राम पंचायतों को, 278 खेल नर्सरियां निजी संस्थानों और 387 खेल नर्सरियां निजी स्कूलोंको आवंटित की गई हैं। ये नर्सरियां प्रदेश के सभी जिलों में आवंटित की गई हैं, जिनमें 28 विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों को पारंगत बनाया जाएगा। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। इसी के तहत प्रदेश में खेल नर्सरी खोलकर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जा रहा है।उन्होंने बताया कि पंचकूला ने खेलो इंडिया-यूथ गेम्स के सफल आयोजन के बाद हरियाणा में एक नई खेल संस्कृति का उदय हुआ है। खेल विभाग सरकारी व निजी स्कूलों में तो खेल नर्सरी की मंजूरी प्रदान करता आ रहा है अब निजी संस्थान और औद्योगिक घराने भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी योजना के तहत इच्छुक स्कूलों/संस्थानों को खेल नर्सरी के आवंटन के लिए सरकारहर साल आवेदन आमंत्रित करती है। इसके लिए आवेदक के पास बुनियादी आवश्यकता यानि कोच की उपलब्धता हो, खिलाड़ियों के लिए अपेक्षित खेल का मैदान हो और अधिकतम 25 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति की व्यवस्था होती है। आवेदनों की जांच जिला खेल अधिकारियों द्वारा आवेदकों के परिसर में जाकर की जाती है औरउसके बाद आवेदकों को ये “खेल नर्सरी” प्रदान की जाती हैं।उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 तक राज्य सरकार ने 1100 खेल नर्सरी आवंटित की थी, अब वित्त वर्ष2024-25 से यह संख्या बढ़ाकर 1500 कर दी गई है। इनमें से लगभग 500 खेल नर्सरी पहले से ही सरकार द्वाराचलाई जा रही हैं। ये खेल नर्सरियां की गई आवंटित प्रदेश में आर्चरी की 14, एथलेटिक्स की 93, बैडमिंटन की 15, बेसबाल की 6, बास्केटबॉल की 47, बॉक्सिंग की 65, कनोइंग की 3, साइकिलिंग की 5, फैंसिंग की 12, फुटबॉल की 70 खेल नर्सरियां आवंटित की गई हैं। इसीतरह से जिम्नास्टिक की 7, हैंडबॉल की 74, हॉकी की 44, जूडो की 18, कबड्डी की 138, कराटे की 7, लॉन टेनिसकी 3, रोइंग की 2, शूटिंग की 33, साफ्टबाल की 3, स्विमिंग की 12, टेबल टेनिस की 11, ताइक्वांडो की 15, वालीबॉल की 95, वेटलिफ्टिंग की 149, वुशू की 18 खेल नर्सरियां आवंटित की गई हैं।
ND HINDUSTAN
-
-
haryanaKurukshetra News
20 जून को हिसार में एयरपोर्ट सहित विभिन्न परियोजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्रीः डॉ. कमल गुप्ता
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANनागरिक उड्डयन मंत्री ने चंडीगढ़ में विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक एनडी हिंदुस्तान संवाददाता चंडीगढ़। हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि विगत…
-
Himachal PradeshKurukshetra News
मुख्यमंत्री ने नवर्विाचित विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिंदुस्तान संवाददाता शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिहं सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में छह नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया…
-
Karnal newsKurukshetra News
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र करनाल के वैज्ञानिक डॉ. विजय कौशिक को मिला चौथा वर्ल्ड रिकॉर्ड
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANकृषि विज्ञान केंद्र उचानी के वैज्ञानिक डॉ. विजय कौशिक ने स्मार्ट एंड इकोनॉमिकल फार्मिंग की रचना कर बनाया अपना चौथा विश्व रिकॉर्ड न्यूज डेक्स संवाददाता करनाल।हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के…
-
haryanaKurukshetra News
पत्रकारिता, जनसंचार एवं डिजिटल मीडिया में बनाये करियर:डा. धर्मपाल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANन्यूज डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया की भारतीय एवं वैश्विक स्तर पर पत्रकारिता एवं…
-
haryanaKurukshetra News
5 लाख रुपये का चिकित्सा बीमा संरक्षण वाली कैशलेस योजना में पत्रकारों भी किए जाए शामिलःकेबी पंडित
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिंदुस्तान संवाददाता करनाल। हरियाणा पत्रकार संघ ने राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए घोषित की गई पांच लाख रुपये का चिकित्सा बीमा संरक्षण देने वाली कैशलैस…
-
Kurukshetra News
कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का शुभारंभ
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANन्यूज़ डेक्स संवाददाताकुरुक्षेत्र । कुरूक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र में 11 जून 2024 से 21 जून 2024 तक आयोजित होने वाले ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर प्रथम बैच का शुभारम्भ हुआ। केन्द्र…
-
ChandigarhKurukshetra News
अध्यापकों की जायज़ मांगो को पूरा किया जाएगा : शिक्षा मंत्री
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANयूनियन प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन न्यूज़ डेक्स संवाददाता चंडीगढ़। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के अध्यापकों की जायज़ मांगो को पूरा किया जाएगा ताकि अध्यापक मन लगाकर बच्चों को पढ़ा सकें।…
-
Himachal PradeshKurukshetra News
हिमाचलःडेढ़ वर्ष के भीतर तैयार होगा लुथान में बनने वाला मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सुख-आश्रय परिसर: सुक्खू
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANमुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की एनडी हिंदुस्तान हिमाचल शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू…
-
ChandigarhKurukshetra News
भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र पाल मल्होत्रा दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नड्डा व पीयूष गोयल से मिले
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANचंडीगढ़ पीजीआई की हेल्थ सर्विस को और बेहतर बनाने के लिए नड्डा ने दिया है आश्वासन-मल्होत्रा एनडी हिंदुस्तान संवाददाता चंडीगढ़। एनडीए सरकार के नए केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रालयों की घोषणा…