एनडी हिंदुस्तान संवाददाता रुद्रप्रयाग।राज्य स्थापना दिवस पर सेवा इंटरनेशनल उत्तराखंड द्वारा पहाड़ी क्षेत्रों की आपदा प्रबंधन के तहत विद्यालय सुरक्षा एवं आपदाप्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। रुद्रप्रयाग जनपद के डॉक्टर जैक्सवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी एवं राजकीय इंटरकॉलेज नारायण कोटी के 100 से अधिक छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को आपदा जोखिम कम करने हेतु प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा इंटरनेशनल के प्रवाह प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मनोज बेंजवाल द्वारा उत्तराखंड राज्य शहीदों को श्रद्धांजली देते हुए किया गया। आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेवा इंटरनेशनल के कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग आपदाओं से बचनेके उपायों को बताया गया।इसमें अग्नि सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, प्राकृतिक आपदाओं,साइबर अपराध आदि से बचाव एवं प्राथमिकउपचार की जानकारी दी गई ।स्कूल क्राइसिस ओरिएंटेशन एवं डिजास्टर एजुकेशन स्क्वॉड के प्रशिक्षक लोकेंद्र बलोदी द्वारा देशभर में विभिन्न स्थानों पर समय-समय पर आई हुई आपदा और उनके निस्तारण के लिए बनाई गई सरकारी योजनाओं एवं नीतियों केबारे में भी प्रशिक्षुओं को जानकारी दी और संकटकालीन संपर्क नंबरों को भी साझा किया। सेवा इंटरनेशनल के ब्लॉक प्रभारी जितेंद्र पुरोहित ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण से आपदा के लिए संवेदनशील केदार घाटी में जोखिम न्यूनीकरण किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक लखपत राणा द्वारा बच्चों को सेवाइंटरनेशनल के द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण की आवश्यकता हर व्यक्ति की जरूरत बताई। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज नारायण कोटी के प्रभारी प्रधानाचार्य रोशन डिमरी डॉ जैक्स वीन नेशनल स्कूल के रामकृष्ण गोस्वामी, चंद्रशेखर नौटियाल, पंकजपवार, कविता दुमागा, सुलेखा चौहान, दिव्या त्रिवेदी ,संगीता दानू , शिलावती धनाई, विनोद गैरोला, ज्योति असवाल,मनीषडिमरी,प्रदीप बिष्ट पूजा ,राहुल राणा, रविन्द्र नेगी ,बी एड प्रशिक्षु रवीना छात्र छात्राएं एवं शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
ND HINDUSTAN
-
Kurukshetra NewsUttarakhand
-
Kurukshetra News
आचार्यश्री ने पूर्व छात्रों को पढ़ाया प्राकृतिक खेती का पाठ
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANप्रधानमंत्री मोदी भी अक्सर करते हैं आचार्यश्री की तपोस्थली गुरुकुल कुरुक्षेत्र की चर्चा गुरुकुल में पूर्व छात्र मिलन सम्मेलन में 500 से ज्यादा पूर्व छात्र पहुंचे, आचार्यश्री के तप, तपस्या…
-
haryanaKarnal newsKurukshetra News
गाय भारत की आस्था और संस्कृति का मूल आधार:- मंत्री विपुल गोयल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANगोपाष्टमी महोत्सव के अवसर पर मंत्री विपुल गोयल ने गौ चिकित्सालय का किया उदघाटन 11 लाख रुपये देने की घोषणा एनडी हिन्दुस्तान करनाल। हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय…
-
Kurukshetra News
गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में दो दिवसीय व्यापार एवं पुस्तक मेला 2024 हर्षोल्लास के साथ संपन्न
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANलगभग 7000 दर्शकों ने किया व्यापार एवं पुस्तक मेले का अवलोकन व्यापार एवं पुस्तक मेला-2024: शिक्षा और व्यवसाय का अद्भुत संगम एनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, कुरुक्षेत्र के…
-
haryanaKarnal newsKurukshetra News
एमएचयू में 2 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ समापन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANवर्तमान में समय की मांग, स्मार्ट फॉमिंग साल्यूशन पर सभी वैज्ञानिक मिलकर करें काम: डॉ. सुरेश मल्होत्रा फूलों की खेती बागवानी का महत्वपूर्ण अंग हैं, जो प्रकृति के साथ सीधे तौर…
-
ChandigarhKurukshetra News
46वें चंडीगढ़ संगीत सम्मेलनः मल्लिक ब्रदर्स के गायन और विदुषी डाॅ कमला शंकर के क्लासिकल स्लाइड गिटार वादन ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । इंडियन नेशनल थियेटर द्वारा सेक्टर 26 स्थित स्ट्रोबरी फील्डस हाई स्कूल के सभागार में आयोजित 46वें वार्षिक चंडीगढ़ संगीत सम्मेलन के दूसरे दिन एक ओर जहां…
-
Kurukshetra NewsYamunanagar news
पर्यटन विभाग के निदेशक ने किया लौहगढ़ का दौरा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर । हरियाणा सरकार आदिबद्री क्षेत्र व लौहगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए अनेकों कदम उठा रही है और इन दोनों क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा…
-
Kurukshetra News
कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों ने दिखाए प्रतिभा के जौहर
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANकुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों ने जीते प्रतियोगिताओं में पुरस्कार एनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हरियाणा व शिक्षा विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं…
-
Kurukshetra News
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने की अंतर्राष्ट्रीय गीता कांफ्रेंस की वेबसाइट लांच
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANश्रीमद् भगवद् गीता आधारित संतुलित प्रकृति एवं शुद्ध पर्यावरण विषय पर वैश्विक विद्वान करेंगे मंथन कुवि एवं सम्बन्धित महाविद्यालय के छात्र गीता पर बनाएंगे वीडियो एनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय…
-
ChandigarhKurukshetra News
हरियाणा में जल्द ही गांवों में 2 लाख लोगों को 100-100 गज के प्लॉट किए जाएंगे वितरित
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभार्थियों को मकान बनाने हेतु वित्तीय सहायता भी करवाई जाएगी उपलब्ध मुख्यमंत्री ने की हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता एनडी…