एनडी हिन्दुस्तान चण्डीगढ़ । हरियाणा के वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए पशु/पक्षियों का संरक्षण आवश्यक…
ND HINDUSTAN
-
Kurukshetra News
-
ChandigarhKurukshetra News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में “बजट पूर्व परामर्श” बैठक का हुआ आयोजन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTAN*आगामी बजट को लेकर की परामर्श बैठक* *सभी मंत्रीगण, विधायकगण एवं प्रशासनिक सचिवों से चर्चा कर एक समावेशी बजट की परिकल्पना को साकार करने के लिए मांगे सुझाव* *आगामी बजट में…
-
Kurukshetra News
गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, कुरुक्षेत्र में शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम का किया सफल आयोजन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, कुरुक्षेत्र में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आचार्यों को शिक्षण को अधिक…
-
haryanaKurukshetra NewsYamunanagar news
जनवरी व फरवरी माह में 171 वाहन सीज किए गए एवं 6.45 लाख का जुर्माना वसूला गया
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर । खनन एवं भूविज्ञान विभाग के महानिदेशक के.एम.पांडुरंग व उपायुक्त पार्थ गुप्ता के निर्देशानुसार खनन विभाग, यमुनानगर द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन पर निरंतर कार्यवाही जारी है।खनन…
-
Karnal newsKurukshetra News
एमएचयू के वैज्ञानिक नवीनतम तकनीकों को किसान भाईयों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे: प्रो सुरेश कुमार मल्होत्रा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएमएचयू करनाल को मिला राष्ट्रीय डेयरी मेला एवं एग्री एक्सपो 2025 में प्रथम पुरस्कार एनडी हिन्दुस्तान करनाल । राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल में राष्ट्रीय डेयरी मेला एवं एग्री एक्सपो…
-
ChandigarhKurukshetra News
दो दिवसीय टाईकॉन 2025 के 10वें संस्करण का आगाज़ शहर में 6 मार्च से
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTAN“थ्राइव, एम्पावर, नर्चर” थीम पर आधारित टाईकॉन उद्यमियों को, दुनिया में बढ़ती हुई आपसी कनेक्टिविटी में सफल होने के लिए फंड्स और जरूरी तरीके सिखाने के लिए तैयार 6 और…
-
ChandigarhKurukshetra News
धरती को बचाने के लिए वन्य जीव संरक्षण आवश्यक-राव नरबीर सिंह
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि धरती को बचाने के लिए वन्य जीव संरक्षण आवश्यक है। आज प्रदूषित वातावरण और प्रकृति के बदलते मिजाज के कारण जीव-जंतुओं तथा वनस्पतियों की अनेक प्रजातियों के अस्तित्व पर संकट बना हुआ है। इस वर्ष विश्व वन्य जीव संरक्षण दिवस को वन्य जीव संरक्षण, वित्त-लोगो और गृह में निवेश थीम के साथ मनाया जा रहा है। विश्व वन्य जीव दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी एक संदेश में मंत्री राव नरबीर सिंह ने लोगों को आह्वान किया कि इस दिन लोगों को वन्य जीव संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन एवं वन्य जीवन विभाग हरियाणा में वन्य जीवन संरक्षण के लिए कई अनूठी पहल कर रहा है। शिवालिक पर्वत श्रृंखला में पड़ने वाले पिंजौर में गिद्ध प्रजनन एवं संरक्षण केंद्र खोला गया है, जिसमें विलुप्त हो रही इस गिद्ध प्रजाति को संरक्षित किया गया है और गिद्धों की संख्या मं बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अरावली पर्वत श्रृंखला में जंगल सफारी परियोजना की रूप-रेखा तैयारी की गई है, जिसका शीघ्र ही शुभारंभ हो जाएगा। इसमें कौन से वन्य प्राणी को किस श्रेणी में रखा जाए, इस पर कार्य किया जा रहा है और वे स्वंय इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे महाराष्ट्र व गुजरात के जंगलों में बनाई गई इस प्रकार की सफारी का दौरा भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उष्ण कटिबद्ध क्षेत्रों में वन्य जीव आबादी के घट रहे आंकड़े चिंतनीय हैं। वन्य जीव की आबादी को बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ बातचीत की है। इसके साथ ही निजी क्षेत्र व कुछ नए स्टार्टअप ने भी सरकार को सहयोग देने में रुचि दिखाई है, जो कि सराहनीय है।
-
haryanaKurukshetra NewsYamunanagar news
पार्थ गुप्ता ने जिला सचिवालय में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी की परीक्षाओं के सम्बंध में अधिकारियों की बैठक ली
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर । उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने जिला सचिवालय में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी की परीक्षाओं के सम्बंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा…
-
ChandigarhKurukshetra News
भारत की समृद्ध परंपरा और संस्कृति बनेगी ‘विकसित भारत’ की पहचान : मुख्यमंत्री
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में विश्व शांति केंद्र के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज भारत पूरी दुनिया को शांति का मार्ग दिखा रहा है। चाहे अंतरराष्ट्रीय कूटनीति हो, पर्यावरण संरक्षण हो या वैश्विक महामारी से लड़ने का संकल्प, भारत ने हमेशा मानवता की भलाई के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत की यही परंपरा और संस्कृति ‘विकसित भारत’ की पहचान होगी। मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम के सेक्टर 39 स्थित अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा नवनिर्मित विश्व शांति केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। विश्व शांति केंद्र का उद्घाटन भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की महान संस्कृति और परंपरा ने हमेशा शांति, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश दिया है। यह वह देश है, जहां पर हर युग और हर काल में भगवान श्रीराम और योगीराज श्रीकृष्ण से लेकर भगवान महावीर, महात्मा बुद्ध और गुरु नानक जैसी महान आत्माओं ने जन्म लेकर, अपने अपने समय में पूरे मानव समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम, एकता, शान्ति, सदभाव, दया, करूणा, परोपकार और मानवता का उपदेश दिया। उन्होंने मानव जाति में अमन चैन व शान्ति का वातावरण बनाने के लिए ऊंचे मानवीय आदर्शों की स्थापना की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी महापुरुषों ने अपनी पावन शिक्षाओं से मानवमात्र को जीवन का सही मार्ग दिखलाया। उनकी शिक्षाएं व उपदेश आज भी समय की कसौटी पर बिल्कुल खरे उतरते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार भी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की नीति के साथ, समाज के हर वर्ग को एकजुट कर एक समरस समाज बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उसी प्रकार आज इस संस्था का प्रयास भी निश्चित रूप से यह संदेश देगा कि शांति केवल एक आदर्श नहीं, बल्कि एक जीवन जीने का तरीका है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उपस्थितजन से समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने तथा अहिंसा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर आयोजक जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
-
ChandigarhKurukshetra News
प्रदेश की विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं के चुनाव हुए शांतिपूर्वक संपन्न: राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTAN12 मार्च को मतगणना का कार्य प्रातः 8 बजे से होगा शुरू और इसी दिन होंगे परिणाम घोषित: राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । हरियाणा के…