कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो चुका है : पंडित मोहन लाल बड़ौली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सोनीपत में भाजपा मेयर प्रत्याशी राजीव जैन के कार्यालय का उद्घाटन कर जनसभा…
ND HINDUSTAN
-
ChandigarhharyanaKurukshetra News
-
Ambala NewsharyanaKurukshetra News
बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में सभी भाजपा उम्मीदवारों को ब्राहमण महापंचायत ने दिया समर्थन: वीरेश शांडिल्य
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANब्राहमण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अनिल विज राजनेता नहीं एक संस्थान और हरियाणा की पौने तीन करोड़ जनता व भाजपा के संकटमोचक एनडी हिन्दुस्तान अंबाला।…
-
ChandigarhKurukshetra News
वाह वोमेनिया-एक्सीलेंस अवार्ड सीज़न-4 आयोजित, 180 महिलाओं को सामाजिक उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । एनए कल्चरल सोसाइटी द्वारा इनर व्हील क्लब चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल के संयुक्त सहयोग से वाह वोमेनिया-एक्सीलेंस अवार्ड सीज़न 4 का आयोजन सेक्टर 38 स्थित रानी लक्ष्मीबाई…
-
एनडी हिन्दुस्तान मोहाली । प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी उद्यमी चरणजीत सिंह मिन्हास, जो कई सफल सॉफ्टवेयर कंपनियों के संस्थापक रहे हैं, ने आज कप एंड किताब में अपनी नवीनतम पुस्तक “चन चानणी…
-
Karnal newsKurukshetra News
नगर निगम चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे सभी भाजपा प्रत्याशीः विधायक जगमोहन आनंद
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANकर्ण कमल कार्यालय में भाजपा उम्मीदवारों को किए गए टिकट वितरित एनडी हिन्दुस्तान करनाल । करनाल से विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता…
-
ChandigarhKurukshetra News
कृषिमंत्री श्याम सिंह राणा ने कृषि दर्शन प्रदर्शनी में उड़ाकर देखा ड्रोन, किसानों से नई तकनीक अपनाने कीअपील की
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान चण्डीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान, हिसार में चल रहे तीन दिवसीय कृषि दर्शन प्रदर्शनी का भ्रमण कर नई व आधुनिक कृषि तकनीकों का अवलोकन किया तथा किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे खेती में उन्नत तकनीकों का समावेश कर उत्पादन क्षमता बढ़ाएं। श्री श्याम सिंह राणा ने आज उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान, हिसार में चल रहे तीन दिवसीय कृषि दर्शन प्रदर्शनी के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कृषि मंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी हरियाणा सरकार के कृषि मशीनीकरण अभियान को नई गति देने और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने का एक सफल प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और कृषि क्षेत्र में नई क्रांति का संचार हो रहा है। प्रदर्शनी के दौरान कृषि मंत्री ने हवा में ड्रोन को उड़ाकर उसकी कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक से किसानों को कीटनाशकों एवं उर्वरकों का छिड़काव करने में सहायता मिलेगी, जिससे उत्पादन लागत में कमी आएगी और समय की बचत होगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे ड्रोन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभदायक बनाएं। कृषि मंत्री ने प्रदर्शनी में विभिन्न आधुनिक कृषि उपकरणों और मशीनों का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक्टर पर बैठकर उसकी विशेषताओं को परखा और सोलर पंप का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि सोलर पंप तकनीक किसानों के लिए ऊर्जा की बचत करने और सिंचाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में मददगार साबित होगी। कृषि मंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि वे उन्नत बीजों, जैविक खेती और नई तकनीकों का उपयोग करें तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिनमें अनुदान आधारित उपकरण, फसल बीमा योजना, जैविक खेती को बढ़ावा देने की योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने किसानों को नई कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें आधुनिक खेती के फायदे बताए। इस अवसर पर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज, टीटीसी निदेशक मुकेश जैन, कृषि विभाग के उपनिदेशक राजबीर सिंह, सहित अनेक कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
-
Ambala NewsKurukshetra News
मेमोरियल टॉवर में दो हाईस्पीड लिफ्ट ग्राउंड से 12वें फ्लोर तक महज 25 सेकेंड में लोगों को पहुंचाएगी : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANआजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में 63 मीटर ऊंचे मेमोरियल टॉवर के टॉप पर हाईस्पीड लिफ्ट से महज 25 सेकेंड में पहुंचे ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज, निरीक्षण कर ली लिफ्ट की कार्यप्रणाली की जानकारी ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने मेमोरियल टॉवर के टॉप पर पहुंच अम्बाला छावनी का मनमोहक दृश्य देखा कैबिनेट मंत्री अनिल विज गत दिनों शहीद स्मारक में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दस दिनों के भीतर मेमोरियल टॉवर की लिफ्ट चालू करने के दिए थे निर्देश एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की याद में अम्बाला छावनी में बन रहे आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक के 63 मीटर ऊंचे मेमोरियल टॉवर में लगाई गई हाईस्पीड लिफ्ट में बैठ अंतिम 12वें फ्लोर तक पहुंच निरीक्षण किया और लिफ्ट की कार्यप्रणाली को चेक किया। मेमोरियल टॉवर में हाईस्पीड लिफ्ट लगते ही कैबिनेट मंत्री श्री विज आज लिफ्ट में बैठे और महज 25 सेकेंड में वह ग्राउंड फ्लोर से 12वें फ्लोर पर पहुंच गए। ऊंचाई पर पहुंचते ही मेमोरियल टॉवर में लगाई गई खिड़कियों के माध्यम से उन्होंने पूरी अम्बाला छावनी का मनमोहक दृश्य देखा। गत दिनों ही हाईस्पीड लिफ्ट को लगाया गया था जिसका उन्होंने आज निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मेमोरियल टॉवर में लगी दोनों लिफ्टों की कार्यप्रणाली के बारे में मंत्री अनिल विज को बताया। उन्होंने बताया टॉवर में दो हाई स्पीड लिफ्ट लगाई गई है जोकि सामान्य लिफ्ट से काफी बेहतर होती हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक लिफ्ट में 16 लोगों की क्षमता है और यह लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से सबसे ऊपर अंतिम 12वें फ्लोर तक महज 25 सेकेंड में पहुंचती है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों से मेमोरियल टॉवर के अंदर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टॉवर के सबसे ऊपरी फ्लोर से समूची अम्बाला छावनी का मनमोहक दृश्य दिखता है और यहां पर आने वाले लोगों को यह काफी पसंद आएगा। इसके उपरांत अनिल विज ने टॉवर के 10वें एवं अन्य फ्लोर पर भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल एक्सईएन नवीन राठी के अलावा भाजपा नेता विजेंद्र चौहान, संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, हर्ष बिंद्रा, प्रमोद लक्की, रवि बुद्धिराजा सहित अन्य मौजूद रहे। बता दें कि बीती छह फरवरी को शहीद स्मारक में निरीक्षण के दौरान मंत्री अनिल विज ने मेमोरियल टॉवर में निरीक्षण किया था, मगर टॉवर की लिफ्ट चालू नहीं मिलने पर इसे दस दिनों में चलाने के निर्देश दिए थे।
-
ChandigarhharyanaKurukshetra News
रिकार्डतोड़ भीड़ से गुलजार हुआ अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANसूरजकुंड मेले में अब तक आए 11.70 लाख पर्यटक गत वर्ष के पर्यटकों की संख्या के रिकार्ड को तोड़ने के नजदीक पहुंचा अंतरराष्ट्रीय मेला एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । दुनिया के सबसे बड़े…
-
haryanaKurukshetra News
परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परिधि में किसी भी तरह का हथियार व मोबाइल फोन पर होगा प्रतिबंध:नेहा सिंह
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTAN10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए लगाई बीएनएसएस की धारा 163 सीबीएसई की परीक्षाओं को लेकर 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक जारी…
-
Kurukshetra NewsYamunanagar news
पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहा रेडियो: डॉ मीनू जैन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के जनसंचार विभाग की ओर से विश्व रेडिया दिवस पर “रेडियो और जलवायु परिवर्तन” विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ…