Home Kurukshetra News स्लोगन में डिंपी व पोस्टर में शगुन ने मारी बाजी

स्लोगन में डिंपी व पोस्टर में शगुन ने मारी बाजी

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के वुमेन सेल, यूथ रेडक्रास सेंटर व रेड रिबन क्लब की ओर से थैलेसीमिया  व एचआईवी एड्स पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। जिसमें नियो मेडिकेयर चिल्ड्रन अस्पताल की डॉ नम्रता भाटिया, इनरवील क्लब प्रेसीडेंट स्वीटी आनंद, सिविल अस्पताल में थैलीसीमिया प्रोजेक्ट चेयरमैन पारूल खन्ना, भाग फाउंडेशन के सचिव अभिनव थापर मुख्य वक्ता रहे। कॉलेज कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर, वुमेन सेल कनवीनर डॉ मीनाक्षी सैनी, यूथ रेडक्रास सेंटर कनवीनर रितिका व रेड रिबन क्लब कनवीनर प्रिया ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग कंपीटिशन का आयोजन भी किया गया। थैलेसीमिया पर आधारित विडियो के जरिए छात्राओं को जागरूक भी किया गया।

डॉ नम्रता भाटिया ने माइनर व मेजर थैलेसीमिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कहा कि शादी से पहले कुंडली मिलान के साथ, अगर युवा थैलेसीमिया की भी जांच करवा लें तो आने वाली पीढी को इस बीमारी से बचाया जा सकता है। एचआईवी एड्स के प्रति छात्राओं को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि एड्स वास्तव में अपने आप में कोई बीमारी नहीं है बल्कि एचआईवी के संक्रमण के बाद जब रोगी व्यक्ति छोटी-छोटी बीमारियों से लडऩे की शारीरिक क्षमता भी खो देता है और शारीरिक शक्ति का विनाश हो जाता है, तब जो भयावह स्थिति पनपती है, वही एड्स है। जागरूकता के जरिए ही एचआईवी एडस से बचा जा सकता है। स्वीटी आनंद व पारूल ने छात्राओं को थैलेसीमिया पीडितों के लिए रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। डॉ सुरिंद्र कौर ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से रक्त की जांच करवाए, ताकि समय रहते थैलेसीमिया के बारे में जानकारी हासिल हो सकें।  

इस प्रकार रहे परिणामः
स्लोगन राइटिंग में बीए द्वितीय वर्ष की डिंपी ने पहला, बीएससी फिजिकल साइंस प्रथम वर्ष की दिव्या ने दूसरा, तृप्ति ने तीसरा तथा पंखुनी को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। पोस्टर मेकिंग में बीएससी फिजिकल साइंस प्रथम वर्ष की शगुन ने पहला, बीएससी कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष की दविंदर ने दूसरा तथा बीएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष की कीर्ति ने तीसरा अर्जित किया। बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स द्वितीय वर्ष की वासुकी को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?