स्क्वाड्रन लीडर दीपक मोहनन फ्लाइंग (पायलट) अप्रैल 2017 से एक तटरक्षक स्क्वाड्रन के साथ प्रतिनियुक्ति पर हैं। न्यूज डेक्स संवाददाता दिल्ली स्क्वाड्रन लीडर मोहनन ने 04 सितंबर 2020 को चेतक हेलीकॉप्टर के कैप्टन तौर पर एक अदम्य साहस और उच्च कोटि के पेशेवर कौशल का प्रदर्शन किया जहांउन्होंने श्रीलंका के पूर्वी तट से दूर 3.40 लाख मीट्रिक टन कच्चे तेल से लदे एक वेरी लार्ज क्रूड कैरियर (वीएलसीसी) एमटी डायमंड पर आग और विस्फोट केनुकसान का आकलन किया। सात दिनों के इस ऑपरेशन के दौरान उन्होंने 14:25 बजे की 12 उड़ानें भरीं जिसके लिए भारतीय तटरक्षक जहाजों के विभिन्न वर्गों परलगातार डेक लैंडिंग की आवश्यकता होती है और जहाजों को कुशल अग्निशमन और तेल रिसाव के हवाई सर्वेक्षण के लिए निर्देशित किया जाता है। ये सभीऑपरेशन खतरनाक समुद्री परिस्थितियों में कमजोर दृश्यता और 30 समुद्री मील से अधिक गति की तेज हवाओं के साथ समुद्र के ऊपर किए गए। इस अधिकारी नेअपनी जान की परवाह किए बिना लगातार मिशन को आगे बढ़ाया। इस अधिकारी की बहादुरी और व्यक्तिगत सुरक्षा के संबंध में अटूट संकल्प सेवा की सर्वोच्चपरंपराओं की भावना को दर्शाता है। इस अधिकारी की अतुल्य एवं उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया ने भीषण आग पर काबू पाने में योगदान किया और तेल रिसाव एवं विस्फोटके संभावित खतरे को रोका। इससे अंतरराष्ट्रीय समुद्र में भारतीय तटरक्षक बल को श्रेय मिला। इस अदम्य साहसिक कार्य के लिए स्क्वाड्रन लीडर दीपक मोहनन को वायु सेना पदक (शौर्य) से सम्मानित किया गया।
जेएनपीटी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कोष के अंतर्गत रायगढ़ जिले में 1000 लाभार्थियों के लिए कौशल विकास …
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि आप सरकार योग को …
लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका …
पर्यावरण के लिए प्रधानमंत्री की चिंता के बाद भारत में अपनी आर्द्रभूमि की देखभाल के …
न्यूज डेक्स इंडिया दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि चार भारतीय स्थलों को रामसर …
न्यूज डेक्स इंडिया दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नेराष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आज टोक्यो ओलंपिक …
गिद्ध और घडियाल बने शान,नाईट जंगल सफारी,चीता की आमद न्यूज डेक्स मध्यप्रदेश भोपाल। वन्य प्राणी …
न्यूज डेक्स हरियाणा चंडीगढ़।हरियाणा पुलिस ने नूंह जिले में 6 करोड़ 50 लाख रुपये की …
वार ड्रामा ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ आज डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज न्यूज डेक्स इंडिया दिल्ली।बालीवुड …
न्यूज डेक्स इंडिया दिल्ली। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 52.95 करोड़ से अधिक …
न्यूज डेक्स इंडिया दिल्ली। एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया पीवीएसएम एवीएसएम वीएम एडीसी और वायुसेनाध्यक्ष …
