शाहाबाद के डॉ प्रदीप गोयल को जींद विधानसभा और विजय गर्ग को लाडवा विधानसभा का …
शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शाहाबाद …
एक-एक वोट से ही बढ़ता है मतदान प्रतिशत आयोग का प्रयास पिछले विधानसभा चुनाव की …
हरियाणा के ब्राह्मणों का बीजेपी को समर्थन बीजेपी ने बढ़ाया ब्राह्मण समाज का मान, दूसरे …
बोले, हर वर्ग का किया जाएगा सम्मान गांव हथीरा में दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस …
हम मिलकर चौ. देवीलाल और कांशीराम की तरह काम करके दिखाएंगे – चंद्रशेखर आजाद जेजेपी-एएसपी …
सोनू अहलावत (शेरिया) के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एक …
कांग्रेस नेताओं के मन में युवाओं के लिए कुविचार छिपे हैं, पर्ची और खर्ची की …
न्यूज़ डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में युवा एवं …
गांव काछवा में मिला 36 बिरादरियों का पूर्ण समर्थन भगवान महावीर के समक्ष नतमस्तक होकर …
भाषा राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधती है: प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा कुवि के हिंदी …
न्यूज़ डेक्स संवाददाता करनाल ।महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय, करनाल द्वारा माननीय कुलपति प्रो. सुरेश कुमार मल्होत्रा के निर्देशन में 16-17 सितंबर को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा आयोजित किसान मेला (रबी) में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन विश्व विद्यालय करनाल के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ विजय पाल सिंह यादव की देखरेख में किया गया।प्रदर्शनी के सफल आयोजन में महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल के बागवानी महाविद्यालय के अधिष्ठाता व निदेशक अनुसंधान डॉ. रमेश कुमार गोयल का भी योगदान रहा। इस प्रदर्शनी में किसानों को जानकारी देने के लिए विश्व विद्यालय द्वारा ईजाद की गई नवीनतम तकनीकों, नवचारों व विस्तार गतिविधियों सम्बंधी जानकारी को प्रदर्शित किया गया। डॉ.यादव ने बताया की एमएचयू के माननीय कुलपति प्रो. सुरेश कुमार मल्होत्रा के कुशल नेतृत्व में किसानों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है तथा कृषि शिक्षा, अनुसंधान, कृषि प्रसार व नवाचारों को किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया की आज समय की मांग है की किसान भाई पारंपरिक खेती को छोड़कर बागवानी, खुम्भी, सब्जी फसलों व मधुमक्खी पालन को अधिक अपनाएं। ऐसा करके किसान भाई इन फसलों व कृषि सम्बन्धी व्यवसायों से अधिक आमदनी पा सकते है तथा अपने परिवार के लिए रोजगार के साधन पैदा कर सकते हैं। इस प्रदर्शनी मे डॉ. युवराज कसाल ने कृषि संचालन के लिए ड्रोन पर जानकारी दी। जिसमें सटीक खेती के लाभों पर प्रकाश डाला गया। इस प्रदर्शनी में बागवानी कॉलेज, अंजनथली के दो छात्रों साहिल व ज्योति द्वारा अनुभव सीख कार्यक्रम (एक्सपिरिएंस लर्निंग प्रोग्राम) के तहत तैयार किए गए प्रसंस्कृत उत्पादों को प्रदर्शित किया तथा इनकी बिक्री भी की गई। प्रदर्शनी के दौरान डॉ. गौरव सिंह ने किसानों को कीट प्रबंधन विशेषकर बागवानी व सब्जी फसलों में एकीकृत कीट प्रबंधन तथा डॉ. हरजोत सिंह ने विश्व विद्यालय के खुम्भ अनुसंधान केंद्र मुरथल में उगाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के मशरूम की खेती तथा इससे बनाए जाने वाले उत्पादों संबंधी जानकारी दी। डॉ. आर. के. अरोड़ा और डॉ.विजय ने किसानों को हरियाणा में उगाए जाने वाले बागवानी फसलों के बारे में जानकारी दी, जिसमें ड्रैगन फ्रूट की खेती को अपनाने पर बल दिया गया। सब्जी वैज्ञानिक डॉ. सत्यपाल ने किसानों को सब्जियों की वैज्ञानिक खेती व उनसे अधिक लाभ प्राप्ति संबंधी जानकारी दी। प्रदर्शनी में लगी महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल की स्टॉल को देखने के लिए हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय के डीन, विस्तार शिक्षा निदेशक, दूसरे अधिकारीगण, कृषि वैज्ञानिक तथा हजारों किसान पधारे व विश्व विद्यालय संबंधी अनेकों जानकारी प्राप्त की।
