*केंद्र और प्रदेश सरकार के अनेक मंत्री, विधायक सहित वरिष्ठ अधिकारीगण प्रीतिभोज में हुए शामिल* *भाजपा …
एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित 10वें जीटीए कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो …
एनडी हिन्दुस्तान रोहतक । हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉक्टर कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि …
सनातन व राष्ट्र के विरोध में काम करने वाली ताकते नहीं मंजूर: प्रमोद कृष्णन एनडी …
एनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र । उत्कृष्ट हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की कला कीर्ति भवन में आयोजित …
एनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र । केरला के त्रिशुर में राष्ट्रीय मास्टर्स एथलैटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन …
एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-56, चंडीगढ़ में एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा दो दिवसीय …
दिल्ली की जनता ने निभाया वायदा 2020 में केजरीवाल ने कहा था, यमुना साफ न कर पाऊं …
गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में कक्षा द्वादश के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया एनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र। समारोह का शुभारंभ विधि पूर्वक हवन के साथ किया गया। हवन के पश्चात विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह ने समारोह में उपस्थित अतिथि महानुभावों का परिचय करवाया ।तत्पश्चात कक्षा द्वादश के छात्रों द्वारा विद्यालय में बिताए समय के अपने अनुभवों को साँझा किया गया। अनुभव कथन की श्रृंखला में छात्रावास के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साँझा करते हुए कहा कि यह विद्यालय एक लघु भारत का स्वरूप है। यहाँ अनेक राज्यों के छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। विद्यालय में हमें परिवार की अनुभूति होती है। तत्पश्चात कक्षा द्वादश के कक्षाचार्यों ने अपने आशीर्वचनों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। छात्रावास के मुख्य पर्यवेक्षक तेजबीर सिंह ने छात्रों को देश प्रेम, राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र उन्नति में सहायक बन निरंतर सफलता के शीर्ष को छूने की शुभकामनाएँ दी। इस समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आचार्य बसंत कुमार ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को आचार्यों से प्राप्त संस्कार एवं जीवन मूल्यों को आत्मसात कर समाज में उनका प्रचार -प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह ने प्रेरक प्रसंग के माध्यम से छात्रों को अपनी अलग पहचान बनाने और सोच -विचार कर उचित मार्ग का चुनाव करते हुए जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ॰ घनश्याम शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में आत्मसम्मान , आत्मनिर्भरता और अच्छे चरित्र को अपनाकर आगे बढ़ने और भविष्य में विद्यालय से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक छात्र को सामूहिक फोटोग्राफ के रूप में एक स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष रणधीर वालिया एवं सदस्य अखिलेश गुप्ता ने भी इस अवसर की शोभा बढ़ाई और छात्रों को आशीर्वाद दिया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
एनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा देश के सभी राज्यों में आयोजित …
एनडी हिन्दुस्तान फरीदाबाद । हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित 7 फरवरी से …
एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने दिल्ली …
