Home haryana हरियाणाः पांच आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी

हरियाणाः पांच आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पांच आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। चरखी दादरी के उपायुक्त राजेश जोगपाल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा, जयबीर सिंह आर्य की प्रशिक्षण अवधि के दौरान भिवानी के उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

मेवात डेवलपमेंट एजेंसी, नूहं के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नूहं के उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा, नरेश कुमार की प्रशिक्षण अवधि के दौरान पलवल के उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। हिसार की उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा, नरहरि सिंह बांगड़ की प्रशिक्षण अवधि के दौरान फतेहाबाद के उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

महेंद्रगढ़ के उपायुक्त अजय कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा, यशेंद्र सिंह की प्रशिक्षण अवधि के दौरान रेवाड़ी के उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद के प्रशासक और शहरी संपदा, फरीदाबाद के अतिरिक्त निदेशक कृष्ण कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा, यशपाल की प्रशिक्षण अवधि के दौरान फरीदाबाद के उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?