Home haryana पंचकूलाःपुराने कागज रिसाइकल कर इस्तेमाल करने की दिशा में एक नई पहल

पंचकूलाःपुराने कागज रिसाइकल कर इस्तेमाल करने की दिशा में एक नई पहल

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

पंचकूला। नगर निगम पंचकूला द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक नई पहल करते हुये 3 आर के फर्मूले के तहत पुराने कागजा को रिसाइकल कर पुनः इस्तेमाल लाने के प्रयास के चलते कागज का निर्माण करवाया गया है। इस पहल की शुरूआत नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल व नगर निगम के आयुक्त आर.के.सिंह ने की। उन्होंने बताया कि यह कार्य हरियाणा नवयुवक कला संगम द्वारा अभिनव परियोजना के तहत किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कागज की खास बात यह है कि एक तो यह कागज का पुनः इस्तेमाल होता है और दूसरे इस को बनाते हुये पौधों के बीज डाले जाते है जिससे जब भी यह कागज जमीन या मिट्टी के सम्पर्क में आता है तो इस प्रक्रिया से नये पौधे उगते है।

उन्होंने बताया कि इसीप्रकार हम पर्यावरण को पौधा रोपण कर हराभरा बना सकते है और भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में अग्रणीय भूमिका निभा सकते है। उन्होंने बताया कि शहर में गन्दगी से छुटकारा पाने की दिशा में यह प्रक्रिया इस्तेमाल की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी प्रक्रिया के तहत कागज की पैंसिल को भी तैयार किया गया है। उन्होंने आशा वक्त करते हुये कहा कि इस प्रक्रिया द्वारा तैयार की गई कागज की पैंसिल को सरकारी स्कूलों के गरीब जरूरतमंद बच्चों को उपलब्ध करवाने का लक्ष्य भी है। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह करते हुये कहा कि वे स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिये हरित क्रांति को बढावा दे व अधिक से अधिक पौधा रोपण करें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?