राज्य की मंडियों में 101.86 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की आमद हुई, अब तक 100.17 लाख मीट्रिक टन गेहूँ खऱीदी गई
राज्य द्वारा अब तक कुल खऱीद कार्यों का 77 फ़ीसदी काम मुकम्मल
डी.बी.टी. के द्वारा 6 लाख किसानों को 15,500 करोड़ रुपए का भुगतान
न्यूज डेक्स पंजाब
चंडीगढ़।पंजाब ने बहुत सी चुनौतियों खासकर कोविड महामारी की दूसरी लहर के बावजूद गेहूं की खऱीद के 100 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने बताया कि 10 अप्रैल से गेहूं की खऱीद शुरू होने के बाद 19 दिनों के दरमियान कुल खऱीद कार्यों का लगभग 77 फ़ीसदी काम मुकम्मल कर लिया गया है। गेहूँ की कुल 130 लाख मीट्रिक टन आमद का अनुमान था, राज्य की मंडियों में अब तक 101.86 लाख मीट्रिक टन की आमद दर्ज की गई है, जिसमें चल रहे रबी की फ़सल मार्किटिंग सीज़न (आर.एम.एस.) के दौरान 100.17 लाख मीट्रिक टन की खऱीद की जा चुकी है।
जि़क्रयोग्य है कि इस साल मंडियों में पिछले साल के मुकाबले लगभग 164 फ़ीसदी और अधिक गेहूं की आमद हुई, जबकि पिछले रबी मंडीकरण सीज़न में इस समय तक 62.44 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की आमद हुई थी। आशु ने आगे बताया कि संगरूर जि़ले की मंडियों में सबसे अधिक 10.12 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की आमद हुई है, जिसमें से 28 अप्रैल तक 10.04 लाख मीट्रिक टन की खऱीद की जा चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि संगरूर के बाद, लुधियाना और पटियाला जि़ले में क्रमवार 8.25 लाख मीट्रिक टन और 8.16 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई। उन्होंने आगे बताया कि मंडियों में गेहूँ की निर्विघ्न खऱीद को यकीनी बनाने के लिए आढतियों द्वारा अब तक 16.48 लाख पास जारी किए गए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि नई लागू की गई डीबीटी प्रणाली के अंतर्गत 6,03,602 लाख किसानों को 15,500 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है। जि़क्रयोग्य है कि राज्य में 35.1 लाख हेक्टेयर ज़मीन पर गेहूं की बिजाई की गई थी और गेहूं की उपज का लक्ष्य 177 लाख मीट्रिक टन है, जिसमें चल रहे खऱीद सीज़न के दौरान अनाज मंडियों में 130 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुकी है।