Home haryana कुरुक्षेत्र को पर्यटन हब के रूप विकसित करने होगा पुरजोर प्रयास:छाबड़ा

कुरुक्षेत्र को पर्यटन हब के रूप विकसित करने होगा पुरजोर प्रयास:छाबड़ा

by ND HINDUSTAN
0 comment

केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा को एक साल की मिली एक्सटेंशन

गीता स्थली ज्योतिसर बनेगा विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र ही नहीं बल्कि 48 कोस के तीर्थो को विकसित करने की योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा को राज्य सरकार ने एक साल के लिए एक्सटेंशन दे दी है। यहां इस बात का उल्लेख करना जरूरी है कि मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा के समय में ही शअरी कृष्णा सर्किट के तहत ज्योतिसर तीर्थ पर बड़ा प्रौजेक्ट, ब्रह्मसरोवर पर सीएसआर के करोड़ो रुपए का प्रौजेक्ट, गीता महोत्सव को अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करना, 70 से ज्यादा तीर्थो पर विकास कार्य चलने जैसे विकास कार्यो पर काम चल रहा है।

केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने आज बातचीत करते हुए कहा कि एक साल की एक्सयेंशन देने पर राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वास्थ्यमंत्री अनिस विज. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र व 48 कोस के सभी तीर्थो को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने इन विकास कार्यो के लिए करोड़ो रुपए का बजट मुहैया करवाया है। इसके साथ ही ज्योतिसर तीर्थ को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए से ज्यादा बजट खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सभी के साथ मिलकर कुरुक्षेत्र को पर्यटन व तीर्थ स्थल के रूप में दर्शनीय स्थल बनाया जाए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?