Home haryana लॉकडाउन तोड़ने को लेकर प्रशासन व दुकानदार आमने सामने,रेलवे रोड पर लगाया जाम,वीरवार से खोलेंगे दुकानें

लॉकडाउन तोड़ने को लेकर प्रशासन व दुकानदार आमने सामने,रेलवे रोड पर लगाया जाम,वीरवार से खोलेंगे दुकानें

by ND HINDUSTAN
0 comment

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझाया, मांगों को ज्ञापन उच्च अधिकारियों के पास भेजा

न्यूज डेक्स संवाददाता

नरवाना।जब से सरकार द्वारा लॉक डाउन लगाया गया तभी से शहर में सलीके से लॉक डाउन के नियमों का पालन करवाने में स्थानीय प्रशासन असफल रहा है। जिसके बाद ऐसे दुकानदारों को गुस्सा बुधवार को फूट गया जो पूर्ण रूप ये अपनी दुकानें बंद किए हुए थे और रोष स्वरूप किसानों द्वारा अग्रसैन चौक रेलवे मार्ग पर जाम लगाकर लॉक हटाने की मांग की गई।

हंगामें की सूचना मिलते ही डीएसपी साधु राम मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दुकानदारों ने कहा कि वीरवार से बाजार की सभी दुकानें खोली जाएगी। अगर प्रशासन कार्यवाही करता है तो हम कार्यवाही के लिए भी तैयार है। दुकानदार नरेश, विनोद, महाबीर, गौरव, रामनिवास ने बताया कि शहर के कुछ दुकानदार सुबह की दुकानों के आगे आकर बैठ जाते है और ग्राहक आने पर दुकानें खोल ली जाती है। लेकिन प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता।

बैंकों में लोगों की भीड़ है, सुबह सब्जी में हजारों लोगों की भीड़ होती है लेकिन प्रशासन की कोई कार्यवाही देखने को नहीं मिल रही। जिसके चलते पर अन्य गैर जरूरी सामान के दुकानदारों ने भी मांग कि उन्हे भी अपने दुकानें दोपहर तक खोलने की अनुमति दी जाए। अपनी इस मांग को लेकर दुकानदारों ने एक ज्ञापन मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार को सौंपा।

नायब ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया जाएगा और उच्च अधिकारियों के जो आदेश होगें उनको लेकर दुकानदारों को सूचना दे दी जाएगी।-वीरवार को दुकान खुली तो प्रशासन की क्या रहेगी कार्यवाही-डीएसपी साधु राम ने कहा कि दुकानदारों की मांगों को उच्च अधिकारियों के पास भेजा गया है। जब तक दुकान खोलने के आदेश नहीं आते दुकानें बंद रखनी होगी। अन्य पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाएगी।

कोरोना महामारी के चलते हर व्यक्ति की जिम्मेवारी बनती है कि वे लॉक डाउन के निमयों का पालन करके कोरोना की चेन को तोडऩे का प्रयास करे। क्योंंकि हमारे देश में कोरोना की महामारी इतना विकराल रूप धारण कर चुकी है कि आए दिन लोग बमोत मर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?