Home Kurukshetra News भारतीय नौसेना का वर्ष 2022 के लिए वार्षिक मरम्मत और वार्षिक बुनियादी ढांचा एवं स्वदेशीकरण सम्मेलन

भारतीय नौसेना का वर्ष 2022 के लिए वार्षिक मरम्मत और वार्षिक बुनियादी ढांचा एवं स्वदेशीकरण सम्मेलन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। भारतीय नौसेना के वर्ष 2022 के लिए वार्षिक मरम्मत और वार्षिक बुनियादी ढांचा एवं स्वदेशीकरण सम्मेलन का शुभारम्भ 31 मार्च 2022 को कोच्चि में दक्षिणीनौसेना कमान मुख्यालय में दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल एम ए हम्पीहोली, एवीएसएम, एनएम द्वारा किया गया।सम्मेलन में वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, एवीएसएम, वीएसएम, चीफ ऑफ मैटेरियल की अध्यक्षता में नौसेना मुख्यालय के प्रतिनिधियों के अलावा सभी कमानों, नौसेना गोदी/मरम्मत यार्डों और सामग्री आपूर्ति संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

सरकार की आत्मनिर्भर भारत की पहल के अनुरूप ही इस वर्ष के सम्मेलनों मेंएक सत्र स्वदेशीकरण को भी समर्पित था। चीफ ऑफ मैटेरियल ने अपने संबोधन में रक्षा क्षेत्र में सार्वजनिक निजी संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बलदिया। सुधार व मरम्मत प्रक्रियाओं पर विचार-विमर्श, किसी भी चुनौती के लिए पोतों को तैयार रखने में रखरखाव नीतियों को बदलने पर चर्चा और नौसेना की बढ़तीआवश्यकताओं को पूरा करने हेतु बुनियादी ढांचे में वृद्धि की समीक्षा, इस सम्मेलन का मुख्य एजेंडा था।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?