Home haryana बिजली समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे किसान,किया प्रदर्शन,आरोप खेतों में बिजली कनेक्शन को लेकर लूट करने में लगा निगम

बिजली समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे किसान,किया प्रदर्शन,आरोप खेतों में बिजली कनेक्शन को लेकर लूट करने में लगा निगम

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

नरवाना।बदोवाल टोल प्लाजा धरने दे रहे किसानों ने बुधवार को बिजली सम्बंधी समस्याओं को लेकर कस्बे के बिजली निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसडीओ भजन सिंह को सौंपा। प्रदर्शन करे किसानों ने कहा कि दक्षिण हरियाणा व उत्तर हरियाणा बिजली निगम के कार्यों में भारी अंतर देखे जा रहे है। जिसमें बिजली पोल की कीमत की बात की जाए दोनों दिशाओं में लगभग 70 हजार रूपये का अंतर है।

इसके अलावा ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जन किसानों द्वारा वर्षों पहले सिक्योरिटी भरी गई है उनको बिजली के कैनक्सन जल्द दिए जाए, जितनी हॉर्स पावर कनैक्सन के रूपये किसानों से लिए जाते हैं उनकी हॉर्स पावर उनके खेतों में सप्लाई की जाए, खेतों में ट्रांसफार्मर के खराब होने पर 24 घंटों के अंदर उसे निगम द्वारा ठीक करवाया जाए, 8 घंटे बिजली सप्लाई की जगह 12 घंटे लगातार बिजली की सप्लाई दी जाए और पौने दो एकड़ के किसान को भी बिजली का कनैक्शन निगम द्वारा पहली कलम से दिए जाने की मांग रखी गई।

किसान नेता मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार निगम के माध्यम से भी किसानों के साथ लूट मचा रही है। जिसमें एक नया उदाहरण है कि अगर किसान को अपने खेत में मोटर लगवानी है तो वह भी एक विशेष कम्पनी की होगी और विशेष दुकान पर ही मिलेगी। जबकि बहुत से किसानों के पास पहले से ही अपनी मोटर है। लेकिर सरकार द्वारा जबरदस्ती किसानों पर खर्चा थोपा जा रहा है जो किसानों के अधिकारों का हनन है।

एक घंटे तक एक्सईन का इंतजार करते रहे किसान-किसान बिजली निगम के एक्सईन को अपना ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन उनकी गैर हाजरी में एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले किसान नेताओं ने एक्सईन भीम सिंह से फोन पर सम्पर्क साधा गया। जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि अलगे दो दिनों में वे टोल प्लाजा की कमेटी से सम्पर्क करके उनकी समस्या सुनेगें। जिसके बाद किसानों ने एसडीओ भजन सिंह को ज्ञापन देते हुए कहा कि अगर शुक्रवार तक एक्सईन हमें सम्पर्क नहीं करते है तो धरना बदोवाल टोल प्लाजा के साथ बिजली निगम के कार्यालय में भी दिया जाएगा। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?