Home haryana डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 48 घंटे की एमरजेंसी पैरोल,गुरुग्राम में रहेंगे मां के पास

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 48 घंटे की एमरजेंसी पैरोल,गुरुग्राम में रहेंगे मां के पास

by ND HINDUSTAN
0 comment

डेरा प्रमुख को इससे पहले अक्तूबर 2020 में गुपचुप मिल गई थी एक दिन की पैरोल

एक सप्ताह पहले सुनारिया जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद पीजीआई रोहतक में रेफर किया था डेरा प्रमुख को

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। सीबीआई कोर्ट के आदेश पर साध्वी यौन शोषण प्रकरण में दोषी करार दिए गए सुनारिया जेल के कैदी गुरमीत राम रहीम को आज 48 घंटे की पैरोल मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरमीत राम रहीम 48 घंटे की इस पैरोल गुरुग्राम में अपनी मां के पास रहेंगे,जहां उनकी मां का इलाज हो रहा है और इस दौरान गुरमीत राम रहीम की निगरानी के लिए पुलिस की टीम मुस्तैद रहेगी। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सुबह छह बजे सुनारिया जेल से पैरोल के बाद गुरुग्राम के लिए रवाना हुए। यहीं उनकी मां भी रहेंगी।

गुरमीत राम रहीम ने इमरजेंसी पैरोल की मांग की थी और उन्होंने अपनी बीमार मां के इलाज का हवाला दिया था।इससे पहले डेरा प्रमुख 24 अक्टूबर 2020 को भी एक दिन की गुपचुप पैरोल ले चुके हैं।पिछले सप्ताह खुद डेरा प्रमुख की तबीयत खराब के चलते सुनारिया जेल से पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया गया था। डेरा प्रमुख को पैरोल दिए जाने का विरोधी सुर भी बाहर आ रहे थे और कानून व्यवस्था बिगड़ने का हवाला दिया जा रहा था। कोर्ट से पैरोल मंजूर नहीं होने पर हरियाणा सरकार ने उन्हें 48 घंटे की एमरजेंसी पैरोल मंजूर कर दी है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?