Home Kurukshetra News टैगोर ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

टैगोर ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुछ नशा तिरंगे की आन का,कुछ नशा मातृभूमि के मान का

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,15 अगस्त। कुछ नशा तिरंगे की आन का है,कुछ नशा मातृभूमि के मान का है,हम लहराएंगे हर जगह इस तिरंगे को,ऐसा नशा ही कुछ हिंदुस्तान की शान का हैं। देश भक्ति की इन पंक्तियों के साथ टैगौर ग्लोबल स्कूल में  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन  किया गया। बच्चों द्वारा दी गई ऑनलाइन नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता, भाषण (जीवनी आधारित)पार्टी खाद्य पदार्थ की तैयारी (त्रि-रंग), स्वतंत्रता सेनानी चित्र / रेखाचित्र आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रों ने घरों पर ही रहकर यह त्योहार हर्षोल्लास से मनाया।   

प्रधानाचार्या सुमिता ठाकुर , स्कूल मैनेजर प्रियंका तलवार व  अध्यापिकाओं  ने ध्वजारोहण किया।  प्रधानाचार्या सुमिता ठाकुर ने   स्वाधीनता संग्राम में बलिदान देने वाले सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमें अपने देश की अस्मिता तथा गौरवशाली इतिहास को अक्षुण बनाये रखने के लिये निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि आज भारत, विश्व का सर्वाधिक युवा देश है, जहां 70 प्रतिशत आबादी 40 वर्ष की आयु से कम है। ऐसे में यह सर्वाधिक उपयुक्त समय है कि हम अपने कर्मबल व पौरुष से इस राष्ट्र को पुनः सोने की चिड़िया बना दें। इस बार हम इसे सोने की चिड़िया नहीं, बल्कि सोने का बाघ बनाऐं ताकि आगे से कोई भी राष्ट्रविरोधी ताकत भारत भूमि की ओर वक्र दृष्टि से देखने का साहस न कर सकें। स्कूल निर्देशक कीमती लाल वत्ता ने कहा कि हमें अपनी आज़ादी का सदुपयोग करते हुए सही फैसले लेने चाहिए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?