न्यूज डेक्स संवाददाता
रोहतक। शहर की जसवीर कालोनी में 20 दिन पहले छुट्टी पर आए अविवाहित 24 वर्षीय फौजी ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वह जाट रेजिमेंट अलवर में तैनात था। दो सप्ताह पहले वह छुट्टी पर अपने घर रोहतक आया था। उसने आत्महत्या क्यों की,इसका अभी तक पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। इस घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची थी। पुलिस टीम की मौजूदगी में फौजी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है। मृतक फौजी जोगिंदर पुत्र विजय सिंह जसवीर कॉलोनी रोहतक में रह रहा था।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।वहीं सेना मुख्यालय पर इस घटना की सूचना दे दी गई है।