Home Kurukshetra News भारतः कोविड केस 70 दिनों में सबसे कम,पिछले 24 घंटे में 84,332 नये केस

भारतः कोविड केस 70 दिनों में सबसे कम,पिछले 24 घंटे में 84,332 नये केस

by ND HINDUSTAN
0 comment

कोविड-19 के सक्रिय मामले और घटकर 11 लाख से कम हुए, ऐसा 63 दिनों के बाद हुआ

लगातार 30वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा

रिकवरी रेट बढ़कर 95.07 प्रतिशत हुआ

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.39 प्रतिशत, लगातार 19वें दिन 10 प्रतिशत से कम

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 84,332 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। लगातार पांचवें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे प्रयासों का नतीजा है।भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 10,80,690 हो गयी। लगातार 12वें दिन यह संख्या 20 लाख से कम है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 40,981 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 3.68 प्रतिशत है।साथ ही लगातार 30वें दिन भारत में बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 1,21,311 लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 36,979 ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं।

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,79,11,384 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 1,21,311 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 95.07 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 19,20,477 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 37.62 करोड़ से ज्यादा (37,62,32,162) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 4.94 प्रतिशत है,जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 4.39 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 19 दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत आज देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या करीब 25 करोड़ हो गयी। पिछले 24 घंटे में टीके की 34,33,763 खुराक दी गयीं। अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 34,64,228 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 24,96,00,304 खुराक दी जा चुकी हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?