-किलजफरगढ़ के ग्रामीणों ने दिया अल्टीमेटम, अगर अंडरपास को मंजूरी नही मिलती है तो ग्रामीण शुरू करेंगे आंदोलन
न्यूज डेक्स संवाददाता
जींद।गांव किलाजफरगढ़ में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर प्रशासन अंडरपास की मंजूरी नही देता है तो ग्रामीण जल्द ही आंदोलन की शुरूआत करेंगे।ग्रामीण रामधारी, रामकिशन, सुरेंद्र,कुलदीप, प्रदीप ने कहा कि वो गांव के अंडरपास की मांग को लेकर उपायुक्त से लेकर एमपी तक के चक्कर काट चुके हैं लेकिन उन्हें केवल कोरा आश्वासन ही हाथ लगा है।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के दूसरे किनारे पर मंदिर, तालाब, शमशान घाट व जलघर हैं जहां पर अक्सर ग्रामीणों को जाना होता है। अगर अंडरपास नही बनेगा तो ग्रामीण सड़क के दूसरी ओर जाने से महरूम होंगे। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क के दूसरे ओर जाने के लिए अंडरपास बनाया जाए अगर प्रशासन द्वारा अंडरपास की मंजूरी नही मिलती है तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। फोटो-किलाजफरगढ़ गांव में अंडरपास की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए ग्रामीण