Home Kurukshetra News इस अंतिम दौड़ में दुनिया को पीछे छोड़ सदा के लिए आंखों से ओझल हो गए फ्लाइंग सिख,अब यादों मे जिंदा रहेंगे मिल्खा सिंह

इस अंतिम दौड़ में दुनिया को पीछे छोड़ सदा के लिए आंखों से ओझल हो गए फ्लाइंग सिख,अब यादों मे जिंदा रहेंगे मिल्खा सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

नम आंखों से से महान धावक का चंडीगढ़ में अंतिम संस्कार,पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्रीय खेल मंत्री सहित काफी संख्या में पहुंचे लोग

न्यूज डेक्स इंडिया

चंडीगढ़।हरदिल अजीज फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को चंडीगढ़ में आज नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर और केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू सहित अनेक गणमान्य लोग और उन्हें चाहने वाले मौजूद रहे।

नम आंखों से अंतिम विदाई के मौके पर यही लग रहा था कि जैसे इस अंतिम दौड़ महान धावन मिल्खा सिंह अब सदा के लिए दुनिया को पीछे छोड़कर आंखों से ओझल हो रहे हैं। वैसे उन्हें चाहने वालों की यादों में मिल्खा सिंह जरुर जिंदा रहेंगे।

शुक्रवार अर्धरात्रि को उनका निधन हो गया था। उनका शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव शरीर चंडीगढ़ के मटका चौक स्थित स्वर्गाश्रम में लाया गया। जहां उनके सुपुत्र जीव मिल्खा सिंह और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में विधि विधान और राजकीय सम्मान के महान धावक को उनको अंतिम विदाई दी गई।

इससे पहले मिल्खा सिंह के आवास पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह, खेलमंत्री राणा गुरजीत सोढ़ी, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू , वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, अकाली दल के विक्रमसिंह मजीठिया, पूर्व अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा समेत कई हस्तियां वहां पहुंची और शोक जताया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?