Home Kurukshetra News राज्यपाल कलराज मिश्र पहुंचे माउंट आबू,एक सप्ताह का प्रवास,जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने की अगवानी

राज्यपाल कलराज मिश्र पहुंचे माउंट आबू,एक सप्ताह का प्रवास,जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने की अगवानी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स राजस्थान

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र मंगलवार को ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए माउंट आबू पहुंचे। यहां वह एक सप्ताह राजभवन में प्रवास करेंगे। माउंट आबू पहुंचने पर राज्यपाल का जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाव भरा स्वागत करते हुए अगवानी की। राज्यपाल मिश्र दोपहर विमान से आबूरोड हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां पर विधायक सिरोही संयम लोढ़ा, विधायक पिंडवाड़ा-आबू समाराम गरासिया, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, अध्यक्ष नगरपालिका आबू रोड मगनदान चारण, जोधपुर के संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, पुलिस आयुक्त जोस मोहन, सिरोही के जिला कलक्टर भगवती प्रसाद, पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह ने उनकी अगवानी की।

राज्यपाल ने बाद में अधिकारियों से औपचारिक बातचीत में कोरोना की स्थिति और बचाव के लिए किये जा रहे उपायों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आम जन से भी अपील की है कि मास्क आवश्यक रूप से पहनें, दूरी बनाए रखें तथा स्वच्छता नियमों की पालना करें। उन्होंने निर्धारित आयु पात्रता के अंतर्गत सभी को वेक्सिनेशन जरूर कराने का भी आह्वान किया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?