न्यूज डेक्स संवाददाता
बाबैन। इन दिनों बॉलीवुड के साथ साथ देश भर में पंजाबी गानों का क्रेज बढ़ रहा है और पंजाबी गानों के अपने एक अलग ही अंदाज को देखते हुए युवा वर्ग इन्हें सबसे अधिक पसंद कर रहा है। उपरोक्त शब्द पंजाबी सिंगर लवप्रीतने बाबैन के एवरर्गीन फास्टफुड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि उनका बुलेट वाला जट गीत को यु टयूब पर लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है और लागों के द्वारा काफी लाईक और कमेंट किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि फिल्म फैक्टरी एंटरटेनमेंट कंपनी की तरफ से बुलेट वाला जट पंजाबी गीत उनका रिलीज हुआ हैं जिसको स्वयं लवप्रीत ने गाया है, जिसके लेखक हैं दविंदर बिबिपुरिया हैं, इस गीत के मयुजिक डायरेक्टर गुरी गुर, मिक्स मास्टर गुरिंदर सिंह, अकाश बंबर, वीडियो डायरेक्टर मंजीत ठींड ने इस गीत को बहुत ही शानदार शुट किया है और फीमेल मॉडल साक्षी निराला ने इसमें बेहतरीन रोल किया हैं।
इसके साथ ही गीत में रिंकू रायपुरी का पूरा सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि इससे कुछ समय पहले भी उनकी पंजाबी भेंट उडीकां माऐं तरीयां भी लोगों द्वारा बहुत पसंद किया गया था जो टी सिरिज द्वारा रिलिज की गई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही पंजाबी गायकी का शौक रहा है और कोलेज के समय में भी कायक्रमों में हिस्सा लेकर अनेक बार अवार्ड जीते है और उसके बाद भी लगातार गायकी को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। बता दें कि पंजाबी सिंगर लवप्रीत इस समय सुचना एवं लोक संर्पक विभाग में भी अपनी सेवाऐं देते हुए गायकी में नाम कमा रहे हैं।