Home Kurukshetra News भाजपाइयों से पिटता रहा सपा कार्यकर्ता,तमाशा देखती रही पुलिस,गोरखपुर में नामांकन से पहले कलेक्ट्रेट गेट पर हुई घटना

भाजपाइयों से पिटता रहा सपा कार्यकर्ता,तमाशा देखती रही पुलिस,गोरखपुर में नामांकन से पहले कलेक्ट्रेट गेट पर हुई घटना

by ND HINDUSTAN
0 comment

जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले हुई घटना

न्यूज डेक्स उत्तर प्रदेश

गोरखपुर। कुछ ही देर पहले जिला पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता की जिला मुख्यालय के गेट पर धुनाई कर दी। भाजपाइयों द्वारा की गई इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से समाजवादियों में गुस्सा उफान पर है। पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गई गया,ताकि अन्य किसी जगह पर तनाव की स्थित पैदा ना हो।वही इस मारपिटाई के दौरान काफी संख्या में वहां पुलिस बल मौजूद होते हुए भी बीच बचाव करने में पुलिस ने दूरी बनाए रखी।

गोरखपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव हैं। इस पद के लिए भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह ने शनिवार को साढ़े 12 बजे नामांकन दाखिल किया है,जबकि इस चुनाव में विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने रणनीति में बदला करते हुए अंतिम समय में अपना प्रत्याशी बदल दिया है। सपा की ओर से आलोक गुप्ता की जगह बड़हलगंज वार्ड नंबर 47 से जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव पर्चा दाखिल करना है। नामांकन के लिए पार्टी कार्यालय से रवाना हुए थे। माना जा रहा था कि भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह निर्विरोध भी जिला पंचायत अध्यक्ष बन सकती हैं। वहीं इस नए मोड के बाद जो भी मगर साधना सिंह का दावा है कि उनके सामने कोई चुनौती नहीं है।

वहीं इसी बीच खबर आई थी कि नामांकन के लिए रवाना हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को शास्त्री चौक पर रोक दिया गया है। प्रशासन के अनुसार जब तक भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह सारे पर्चे दाखिल नहीं कर लेंगी, दूसरे प्रत्याशी का प्रवेश नहीं हो सकता। अभी इसे लेकर ही तनातनी चल रही थी की मारपीट का मामला सामने आ गया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?