गिरफ्तार आरोपियों में से दो भेजा जेल,एक पुलिस रिमांड पर,करनाल सीआईए टू कर रही पूछताछ
23 जून और 26 जून को जिला करनाल के असंध वासी दो डाक्टरों से मांगी थी थी 20-20 लाख की फिरौती
न्यूज डेक्स संवाददाता
करनाल। जिला करनाल के असंध वासी दो डाक्टरों से फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इन पर आरोप है कि यह तीनों अमेरिका से फिरौती का धंधा चला रहे आपराधिक तत्वों के नेटवर्क से जुड़े थे। प्राप्त सूचनानुसार डॉक्टरों की ओर से दी गई राशि में से 15 लाख रुपए पुलिस ने आरोपियों से बरामद किए हैं। इसके अलावा 27 लाख रुपए और बरामद हुए हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में में पेश किया था। अदालत के आदेश पर दो आरोपियों को कारागार में भेजा गया, जबकि तीसरे आरोपी का पुलिस रिमांड पर भेजा है।
आरोपियों की पहचान गुजरात के बासपा (पट्टन) वासी जयदेव कुमार, गांव कन्थर्नी (मेहसाना) वासी महेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश के बिलासपुर (रामपुर) वासी नवनीत सक्सेना के रूप में हुई है। इनके गिरोह का मुख्या जिला करनाल के असंध का रहने वाला दिलेर सिंह बताया गया है,जोकि अमेरिका से फिरौती और जबरन वसूली जैसे नेटवर्क को चलाता है। जिला अपराध शाखा के प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार दिलेर सिंह ने 23 जून को असंध के डॉक्टर राजेश से 20 लाख रुपए की डिमांड की थी,जबकि इसके तीसरे दिन,यानी 26 जून को डॉक्टर संदीप से भी 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।