Home haryana राम-राम कहने को भी नहीं मिला पूर्व सीएम ओपी चौटाला को माइक,रविवार अचानक पहुंचे थे खटकड़ टोल

राम-राम कहने को भी नहीं मिला पूर्व सीएम ओपी चौटाला को माइक,रविवार अचानक पहुंचे थे खटकड़ टोल

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला रविवार दोपहर बाद खटकड़ टोल पर किसानों के धरने पर पहुंचे। मंच के सामने चौटाला को बैठने के लिए कुर्सी दी गई, मगर राम-राम तक बोलने को माइक नहीं दिया गया।टोल पर संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने चौटाला के बोलने की मनाही कर दी। इससे काफी देर तक माहौल गर्म बना रहा और नाराज चौटाला बिना बोले ही लौट गए। पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला का खटकड़ टोल पर कार्यक्रम सप्ताह पहले ही तय हो गया था।

संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों कैप्टन भूपेंदर व सतबीर बरसोला ने बताया कि उन्होंने पहले ही इनेलो के स्थानीय नेताओं को अवगत करा दिया था कि अब तक किसी भी राजनीतिक दल के नेता को यहां मंच साझा नहीं करने दिया है। चौटाला को भी मंच व माइक साझा नहीं करने दिया जाएगा। बावजूद इसके ओम प्रकाश चौटाला जब मंच के सामने पहुंचे तो उन्होंने पंडाल में सामने बैठी मातृशक्ति और किसानों को राम-राम करने के लिए माइक मांगा। इनेलो नेताओं ने भी संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं से माइक की डिमांड की, लेकिन उन्हें नहीं दिया गया।पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का खटकड़ टोल पर स्वागत किया गया। उसके बाद मंच के सामने बैठा दिया गया। 

गर्म हुआ माहौल, बिना बोले लौटे चौटाला

कैप्टन भूपेंद्र ने चौटाला को माइक देने से साफ इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां सभी राजनीतिक दलों से जुड़े लोग हैं। इसलिए इनेलो सुप्रीमो को माइक नहीं दे सकते। काफी देर तक माहौल गर्म बना रहा। पंडाल में बैठे कुछ लोग माइक देने के पक्ष में थे, लेकिन चौटाला साहब काफी देर तक इंतजार करते रहे। माइक न मिलने पर बिना कुछ बोले ही चले गए। ओपी चौटाला ने मीडिया से भी बात नहीं की।माइक न मिलने पर आधे घंटे बाद नाराज हो चौटाला लौट गए। मीडिया से भी बात नहीं की।

इनेलो नेता बोले, केवल राम-राम के लिए आए थे चौटाला

इनेलो नेता करण सिंह अलेवा ने कहा कि यह तो पहले से ही तय था कि मंच व माइक साझा नहीं होगा। हमने माइक की डिमांड भी नहीं की थी। बड़े चौटाला सिर्फ किसानों को राम-राम करने के लिए ही आए थे। खटकड़ के बाद नरवाना के पास बद्दोवाल टोल पर पहुंचे चौटाला ने किसानों को संबोधित किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?